फेल हो गया ट्रंप कार्ड, अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पहली तिमाही में लगा झटका
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई थी। अब खबर सामने आ रही है कि 3 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है जब अमेरिका की जीडीपी में गिरावट आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स - सोशल मीडिया)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से कुर्सी संभाली है, तब से उनकी तानाशाही से पूरी दुनिया परेशान हो गई है। सत्ता संभालते ही ट्रंप ने ट्रेड वॉर का ऐलान कर दिया था, जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जनवरी से मार्च की पहली तिमाही में 0.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
3 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब अमेरिका के जीडीपी में भारी गिरावट आयी है। सरकार ने गुरूवार को दूसरा अनुमान जारी किया है, जो उसके पिछले अनुमान से भी बेहतर है। पहली तिमाही में इंपोर्ट में भारी गिरावट के कारण देश की वृद्धि दर में गिरावट आयी है, क्योंकि अमेरिका में कंपनियों के बीच राष्ट्रपति के द्वारा भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगाने से पहले सामान लाने में जल्दबाजी देखने मिली है।
साल 2020 की तीसरी तिमाही के बाद बढ़ा इंपोर्ट
जनवरी से मार्च महीने की तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में गिरावट आयी है, जिसके कारण साल 2024 की चौथी तिमाही में हुई 2.4 प्रतिशत की बढ़त को पलट दिया है। इंपोर्ट में 42.6 प्रतिशत की दर से बढ़त हुई है, जो साल 2020 की तीसरी तिमाही के बाद सबसे तेज रफ्तार है। इसने जीडीपी ग्रोथ रेट में 5 प्रतिशत से ज्यादा की कमी की है। कंज्यूमर्स एक्सपेंस में भी तेज गिरावट देखी जा रही है। ट्रेड डेफिशिएंट से जीडीपी कम होती है। हालांकि ये प्रमुख रूप से गणित का मामला है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
चुपचाप भारत ने किया अमेरिका और चीन का सुपड़ा साफ, कर दिखाया ये बड़ा कारनामा
अप्रैल महीनें में कम हुई महंगाई दर
आपको बताते हैं कि इससे पहले, अमेरिका के श्रम विभाग ने 13 मई को महंगाई के आंकड़े जारी किए थे। ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के महीने में अमेरिका रिटेल महंगाई दर लगातार तीसरे महीने धीमी होकर 2.3 प्रतिशत पर आ गई थी। श्रम विभाग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में ये जानकारी दी गई है कि अप्रैल के महीने में कंज्यूमर प्राइस 1 साल पहले के मुकाबले में 2.3 प्रतिशत बढ़ा है, जो 4 सालों में सबसे कम बढ़त है। मार्च के महीने में सालाना आधार पर रिटेल इंफ्लेशन रेट 2.4 प्रतिशत रही थी।
