-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- India Exports 30 Lacs Iphone
चुपचाप भारत ने किया अमेरिका और चीन का सुपड़ा साफ, कर दिखाया ये बड़ा कारनामा
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पॉलिसी से दुनिया को हिला दिया था, लेकिन इसी बीच भारत ने एक बहुत बड़ा कारनामा कर दिखाया है। भारत ने अप्रैल के महीने में ट्रंप की धमकी के बाद भी 30 लाख आईफोन एक्सपोर्ट किए हैं।

एप्पल आईफोन (सौ. सोशल मीडिया )
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पूरी दुनिया में टैरिफ पॉलिसी का खौफ देखा जा रहा था। इसी के बीच भारत ने चुपचाप एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सबको चौंका दिया है। सबसे खास बात तो ये है कि भारत के इस एक्शन से चीन और अमेरिका सिर्फ मुंह ताकते रह गए हैं।
जी हां, भारत ने अमेरिका को आईफोन एक्सपोर्ट करने के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। भारत के द्वारा अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने वाले आईफोन की संख्या में इस साल अप्रैल के महीने में, पिछले साल के मुकाबले 76 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। कैनालिस के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के महीने में भारत ने अमेरिका को तकरीबन 30,00,000 आईफोन निर्यात किए गए हैं।
गिर गई चीन की शिपमेंट
आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 के अप्रैल महीने में चीन की शिपमेंट में 76 प्रतिशत गिरावट आयी है। चीन ने अप्रैल के महीने में अमेरिका को 9 लाख आईफोन एक्सपोर्ट किए हैं। ये बढ़त ऐसे समय में आयी है, जब ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण से पैदा हुए टैरिफ वॉर के बीच एप्पल ने अपनी मेड इन इंडिया स्कीम में तेजी लेकर आयी है। अब ओमडिया का हिस्सा बन चुके कैनालिस ने ये जानकारी दी है कि उन्होंने कस्टम रिकॉर्ड और आईफोन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ये आंकड़े जमा किए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के मौजूदा टैरिफ पॉलिसी के अंतर्गत चीन से आने वाले आईफोन पर अभी भी 30 प्रतिशत एडिशनल टैरिफ लगता है, जबकि भारत सहित बाकी देशों के लिए बेसलाइन टैरिफ रेट 10 प्रतिशत है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
ऑपरेशन सिंदूर में पाक को पिलाया पानी, अब चीन की नींद उड़ाने के लिए कस ली कमर
डोनाल्ड ट्रंप की एप्पल को धमकी
अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने वाले मेक इन इंडिया आईफोन केवल चीन के लिए ही नहीं बल्कि अमेरिका के लिए मुसीबत साबित हो सकता हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ना तो एप्पल की मेड इन इंडिया को हजम कर पा रहे हैं और ना ही भारत की तरक्की को। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को भारत में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग बंद करने को कहा था। हालांकि जब एप्पल ने अपने प्लान तो नहीं बदला, तो एप्पल के सीईओ टिम कुक को ट्रंप ने सीधी धमकी दे दी है कि अगर उन्होंने अमेरिका आने वाले आईफोन का प्रोडक्शन भारत या किसी और देश में जारी रखा तो कंपनी को 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना होगा।
India exports 30 lacs iphone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














