- Hindi News »
- Business »
- Upi Record Breaking Performance In This Festival Season
इस फेस्टिव सीजन UPI ने किया कमाल, ऑनलाइन ट्रांसेक्शन का टूटा रिकॉर्ड
एनपीसीआई के डेटा के अनुसार, अक्टूबर महीने में आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम पर 126 मिलियन ट्रांसेक्शन हुए थे, जो सितंबर महीने के 100 मिलियन से 26 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में डिजिटल पेमेंट का सिस्टम दिनों दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

यूपीआई (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ऑनलाइन ट्रांसेक्शन के लिए के लिए हमारे देश में यूपीआई का तेजी से उपयोग होते हुए नजर आता है। इस फेस्टिव सीजन में पेमेंट के लिए इस ऐप का जमकर इस्तेमाल हुआ है, जिसके चलते ये पेमेंट सिस्टम पूरी दुनिया में एक मिसाल बनते जा रहा हैं। यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस में दिनों दिन बढ़त देखने को मिल रही है। शुक्रवार को एनपीसीआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अक्टूबर के महीने में देश में यूपीआई के माध्यम से करीब 16.58 अरब ट्रांसेक्शन हुए हैं, जिसकी टोटल वैल्यू 23.5 लाख करोड़ रुपये बतायी जा रही है। अप्रैल 2016 के बाद से जब से यूपीआई की शुरूआत हुई है तब से लेकर अब तक का ये यूपीआई का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम-नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन एनपीसीआई ने कल ही इससे जुड़े आंकड़े पेश किए है। जिसके आधार पर पता चला है कि सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर महीने में ट्रांसेक्शन की संख्या में करीब 10 प्रतिशत का और प्राइस में केवल 14 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। पिछले महीने यानी अक्टूबर के महीने में डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या 535 मिलियन रही है। इस दौरान डेली एवरेज ट्रांजेक्शन की वैल्यू 75,801 करोड़ रुपये रही है, जबकि सितंबर के महीने में एवरेज डेली ट्रांसेक्शन की संख्या 501 मिलियन और मूल्य 68,800 करोड़ रुपये रहा था।
आधार इनबिल्ड पेमेंट सिस्टम
एनपीसीआई के डेटा के अनुसार, अक्टूबर महीने में आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम पर 126 मिलियन ट्रांसेक्शन हुए थे, जो सितंबर महीने के 100 मिलियन से 26 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में डिजिटल पेमेंट का सिस्टम दिनों दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। मार्च 2021 में कंज्यूमर स्पेंडिंग में डिजिटल ट्रांसेक्शन की हिस्सेदारी 14 से 19 प्रतिशत तक की थी, जो अब तेजी से बढ़कर 40 से 48 प्रतिशत हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
20 अप्रैल का इतिहास: US में स्कूली छात्रों ने गोलीबारी कर ली सहपाठियों की जान, दुनिया को झकझोर देने वाली घटना
Navneet Rana Counter Attack: संविधान बड़ा या मजहबी किताब? नवनीत राणा ने प्यारे खान को कटघरे में खड़ा किया
कल्याण में Eknath Shinde का कांग्रेस पर हमला, महिला आरक्षण विरोध को बताया महिलाओं के खिलाफ
कड़वा खीरा अब नहीं बिगाड़ेगा सलाद का स्वाद! बाजार जाने से पहले जान लें ये सीक्रेट तरीका
ये भी पढ़ें :- नहीं थम रही है कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल के बीच जुबानी जंग, दिवाली के दिन भी हुआ बवाल
यूपीआई ट्रांसेक्शन की कीमत
यूपीआई बेस्ड ट्रांसेक्शन की संख्या इस साल के पहले 6 महीनों यानी अप्रैल से सितंबर में 52 प्रतिशत से बढ़कर 78.97 अरब हो गई है, जो पिछले साल के इसी छमाही में 51.9 अरब हुआ करती थी। वहीं इस साल की पहली छमाही में यूपीआई ट्रांसेक्शन की कीमत में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है और ये बढ़कर 83.16 लाख करोड़ रुपये से 116.63 लाख करोड़ रुपये तक का हो गया है।
Upi record breaking performance in this festival season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
20 अप्रैल का इतिहास: US में स्कूली छात्रों ने गोलीबारी कर ली सहपाठियों की जान, दुनिया को झकझोर देने वाली घटना
Apr 20, 2026 | 07:48 AMNavneet Rana Counter Attack: संविधान बड़ा या मजहबी किताब? नवनीत राणा ने प्यारे खान को कटघरे में खड़ा किया
Apr 20, 2026 | 07:41 AMकल्याण में Eknath Shinde का कांग्रेस पर हमला, महिला आरक्षण विरोध को बताया महिलाओं के खिलाफ
Apr 20, 2026 | 07:37 AMकड़वा खीरा अब नहीं बिगाड़ेगा सलाद का स्वाद! बाजार जाने से पहले जान लें ये सीक्रेट तरीका
Apr 20, 2026 | 07:37 AMशांति वार्ता से पहले भड़की आग! US नेवी ने ईरानी जहाज पर गोलीबारी कर किया कब्जा, ट्रंप बोले- सबक सिखाएंगे
Apr 20, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय:महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, परिसीमन से जोड़ने की रणनीति पर विपक्ष का पलटवार
Apr 20, 2026 | 07:28 AMPune Airport Incident: अंडरकारेज फेल होने से रनवे पर फंसा लड़ाकू विमान, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
Apr 20, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM










