-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Comedian Kunal Kamra And Ola Ceo Bhavish Agrawal Conflict
नहीं थम रही है कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल के बीच जुबानी जंग, दिवाली के दिन भी हुआ बवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
ये जुबानी जंग तब शुरू हुई जब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने धूल खाते हुए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था और उस पोस्ट पर लिखा था कि ये गाड़ियां सर्विस सेंटर में सर्विस होने का इंतजार कर रही थी।

कुणाल कामरा और भाविश अग्रवाल (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला सीईओ भाविश अग्रवाल के बीच पिछले महीने से छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कुणाल लगातार भाविश को सर्विस स्टेशन के चलते आड़े हाथ ले रहे हैं। एक बार फिर वे भाविश अग्रवाल से पंगा लेते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में भाविश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दिपावली सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी थी, जिसके जवाब में कुणाल कामरा ने उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि सर्विस स्टेशन का भी फुटेज दिखाओ।
दरअसल पिछले महीने से ही इन दोनों के बीच ये तकरार जारी है। ये जुबानी जंग तब शुरू हुई जब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने धूल खाते हुए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था और उस पोस्ट पर लिखा था कि ये गाड़ियां सर्विस सेंटर में सर्विस होने का इंतजार कर रही थी।
फेल कॉमेडी करियर
कुणाल के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस पोस्ट को पेड पोस्ट बता दिया था। साथ ही कुणाल के करियर को लेकर भी तंज कसते हुए उनके कॉमेडी करियर को फेल बताया था और कहा था कि वे ऐसे पोस्ट के माध्यम से पैसे कमा रहे हैं। इतना ही नहीं भाविश ने कुणाल के लिए ये भी कहा था कि अगर कुणाल कामरा उनके साथ काम करने लगेगें तो भाविश उन्हें ज्यादा पैसे दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी कंपनी की ओर से बयान दिया था कि उनकी कंपनी सर्विस नेटवर्क का विस्तार कर रही है और कस्टमर्स की सभी प्रॉब्लम्स का निपटारा करने की कोशिश कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
Share Market: हफ्ते के दूसरे दिन मार्केट में गिरावट, लाल निशान में सेंसेक्स की शुरुआत; वीकली एक्सपायरी का असर
फिर कंसा तंज
काफी दिनों से भाविश अग्रवाल ने इस मामले को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया था, लेकिन कुणाल कामरा आए दिन अपने पोस्ट के माध्यम से भाविश पर हमला बोलते रहते हैं। हाल ही में भाविश ने दिपावली की शुभकामनाएं देने के लिए वीडियो पोस्ट की तो कुणाल कामरा ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा है कि सर्विस स्टेशन की फुटेज भी दिखाओ।
Service station ka footage dikhao… https://t.co/Zmp1Yzoh3i — Kunal Kamra (@kunalkamra88) October 31, 2024
ओला इलेक्ट्रिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है, ये मुश्किलें तब और ज्यादा बढ़ गई थी जब सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कंपनी को ओला स्कूटर्स के सर्विसेज को लेकर मिली शिकायतों के लिए नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद ओला इलेक्ट्रिक ने 99.1 फीसदी शिकायतों का निपटारा करने का दावा किया था।
ये भी पढ़ें :- कॉमेडियन कुणाल कामरा और ओला के सीईओ के बीच क्यों छिड़ी जुबानी जंग …
इस विवाद के बढ़ने के बाद ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक इस मंगलवार को पहली बार पहली बार आईपीओ प्राइस 76 रुपये प्रति शेयर से नीचे जा लुढ़का था। हालांकि दिवाली वाले दिन भी इस कंपनी के स्टॉक में 1.32 फीसदी का उछाल आया था और ये 80.88 रुपये पर क्लोज हुआ था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Comedian kunal kamra and ola ceo bhavish agrawal conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:18 AMक्या खत्म हो जाएगा सीजेपी का आंदोलन? सोनम वांगचुक ने तोड़ा भूख हड़ताल; प्रदर्शन कर रहे छात्रों का अब क्या?
Jul 24, 2026 | 07:18 AMIMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
Jul 24, 2026 | 07:11 AMअमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा
Jul 24, 2026 | 07:09 AMZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
Jul 24, 2026 | 07:09 AMJana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
Jul 24, 2026 | 07:03 AM14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Jul 24, 2026 | 07:00 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














