अब कतर में भी चलेगा यूपीआई, NPCI इंटरनेशनल ने कतर नेशनल बैंक के साथ किया समझौता
UPI: इस पार्टनरशिप को लेकर NCPI इंटरनेशनल के एमडी और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य यूपीआई को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाना और एक ऐसा ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क बनाना है, जो सभी के साथ काम कर सके।
- Written By: मनोज आर्या
यूपीआई, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
UPI In Qatar: भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनपीआईएल) ने बुधवार को कतर नेशनल बैंक के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के साथ क्यूएनबी से जुड़े व्यापारियों के लिए कतर में सभी पॉइंट-ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल के जरिए क्यूआर कोड बेस्ड यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को स्वीकार करने की सुविधा शुरू हो चुकी है। एनपीसीआई का कहना है कि इस कदम के साथ भारतीय यात्री कतर में प्रमुख पर्यटन स्थलों और कतर ड्यूटी फ्री आउटलेट्स पर यूपीआई का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकेंगे। यह पहला मर्चेंट है, जो यूपीआई पर लाइव हुआ है।
कतर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीय दूसरा सबसे बड़ा समूह हैं। यह साझेदारी उन्हें देश भर में रियल-टाइम ट्रांजैक्शन करने में मदद करेगी। इसके अलावा इससे कतर के रिटेल और पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा, क्योंकि यूपीआई पेमेंट स्वीकार करने से क्यूएनबी के ग्राहकों के ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में बढ़ोतरी होगी।
UPI को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाना लक्ष्य
इस पार्टनरशिप को लेकर एनपीसीआई इंटरनेशनल के एमडी और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य यूपीआई को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाना और एक ऐसा ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क बनाना है, जो सभी के साथ काम कर सके। क्यूएनबी के साथ यह पार्टनरशिप इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इससे लाखों भारतीय यात्रियों को सुरक्षित और आसान डिजिटल ट्रांजैक्शन में मदद मिलेगी साथ ही, उनकी कैश पर उनकी निर्भरता कम होगी। जैसे-जैसे यूपीआई लोकप्रिय हो रहा है, हम इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ावा देने और यूजर्स को बॉर्डर पार पेमेंट का अनुभव आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों से सेंसेक्स 367 और निफ्टी 110 अंक टूटकर खुले
क्या 30 जून से बंद हो रहे हैं कागजी नोट, RBI लाएगी प्लास्टिक करेंसी? सरकार ने साफ कर दी तस्वीर
भारत में हर चौथी सिगरेट गैरकानूनी! सरकार को सालाना 23,000 करोड़ का नुकसान, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
क्यूएनबी के ग्रुप चीफ बिजनेस ऑफिसर ने क्या कहा?
क्यूएनबी के ग्रुप चीफ बिजनेस ऑफिसर, यूसेफ महमूद अल-नेमा ने कहा कि हमें कतर में यूपीआई की शुरुआत करने पर बेहद खुशी है साथ ही पेमेंट सिस्टम में इनोवेशन के क्षेत्र में सबसे आगे होने पर भी हमें गर्व है। यह मील का पत्थर न केवल भारतीय यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देकर, रिटेल और टूरिज्म सेक्टर को मजबूत कर पेमेंट इकोसिस्टम में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाकर कतर के बाजार को भी महत्वपूर्ण लाभ देगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों को अधिक ग्राहक आकर्षित कर और उन्हें आसान डिजिटल पेमेंट विकल्प उपलब्ध कराकर व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, पैसा पाने के लिए जल्द करें ये काम
कतर एयरवेज ग्रुप के चीफ रिटेल और हॉस्पिटैलिटी ऑफिसर, मुसलेह ने कहा कि कतर ड्यूटी फ्री में, हम यात्रियों की सुविधा और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कतर में यूपीआई को पेमेंट ऑप्शन के तौर पर शुरू करने वाली पहली कंपनी के रूप में, हमें अपने आउटलेट्स पर भारतीय यात्रियों को आसान, सुरक्षित और कैशलेस ट्रांजैक्शन का अनुभव देने पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि एनपीसीआई इंटरनेशनल और कतर नेशनल बैंक के साथ यह साझेदारी विविध ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने वाले नए पेमेंट सॉल्यूशन अपनाने के हमारे समर्पण को दर्शाती है। यूपीआई को शामिल कर हमारा लक्ष्य हम्माद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रिटेल अनुभव को बेहतर बनाना है, ताकि लाखों यात्रियों की यात्रा और सुगम हो सके।
