Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया का बयान, ESIC का फिर से बढ़ेगा दायरा

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ईएसआई को में एम्पॉयर्स और एम्पॉलई के रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए रिन्यूअल स्कीम को दोबारा शुरु करने की तैयारी कर ली है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 27, 2025 | 09:13 PM

ईएसआईसी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत में ईएसआई को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने पूरे देश में कर्मचारी राज्य बीमा यानी ईएसआई का दायरा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को एम्पॉलर्स और एम्पॉलई के रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने की स्कीम के रिन्यूअल का ऐलान किया है।

मूल रूप से 2016 में शुरू की गई ‘स्प्री’ योजना यानी एम्पॉलर्स और एम्पॉलई के रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने की योजना है। इस स्कीम ने 88,000 से ज्यादा एम्पॉलर्स और 1.02 करोड़ एम्पॉलई के रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान कराई है।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रिन्यूअल स्कीम एक जुलाई से 31 दिसंबर, 2025 तक खुली रहेगी। यह अनरजिस्टर्ड एम्पॉलर्स और अनुबंधित एवं अस्थायी कर्मचारियों सहित छूटे हुए श्रमिकों को ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत नॉमिनेशन करने का एकमुश्त अवसर देगी। इस स्कीम के अंतर्गत निर्धारित अवधि में रजिस्ट्रेशन करने वाले एम्पॉलर्स को रजिस्ट्रेशन की तारीख से या उनके द्वारा घोषित तारीख से ईएसआई में शामिल माना जाएगा, जबकि नए रजिस्टर्ड एम्पॉलई को उनके रजिस्ट्रेशन की संबंधित तारीखों से कवर किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट

31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट

आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ! 10 महीने के हाई लेवल पर थोक महंगाई; सब्जियां और दालें हुईं और महंगी

स्वैच्छिक अनुपालन पर केंद्रित यह योजना मुकदमेबाजी का बोझ कम करने, औपचारिक पंजीकरण को प्रोत्साहित करने और हितधारकों के बीच बेहतर जुड़ाव एवं सद्भावना को बढ़ावा देने की कोशिश करेगी। यह फैसला शुक्रवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ईएसआईसी की हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित बैठक में लिया गया।

इस बैठक में ईएसआईसी ने माफी योजना-2025 को भी परमिशन दी जो 1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026 तक एकबारगी विवाद समाधान व्यवस्था है। इसका उद्देश्य मुकदमेबाजी को कम करना और ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन को बढ़ावा देना है। यह पहला मौका है जब ‘कवरेज’ के संबंध में नुकसान और ब्याज से जुड़े मामलों के साथ विवादों को भी माफी स्कीम में शामिल किया गया है। क्षेत्रीय निदेशकों को उन मामलों को वापस लेने का अधिकार दिया गया है जहां कॉन्ट्रीब्यूशन एवं ब्याज का भुगतान किया गया है।

इस माफी योजना का उद्देश्य न्यायालय के बाहर विवादों के समाधान के लिए एक व्यवस्था मुहैया कराते हुए मुकदमों की संख्या को कम करना, नियोक्ताओं को आपसी समझौते के लिए आगे आने का अवसर देना है। ईएसआईसी ने वर्गीकृत दरों के पिछले ढांचे को बदलकर अपने नुकसान के ढांचे को सरल बनाने का भी फैसला किया। पिछले ढांचे में नुकसान की अधिकतम सालाना दर 25 प्रतिशत थी जिसे अब नियोक्ता द्वारा देय राशि पर हर महीने एक प्रतिशत कर दिया गया है।

इसके अलावा निगम ने राजीव गांधी श्रमिक कल्याण योजना यानी आरजीएसकेवाई के तहत नौकरी छूटने की तारीख से 12 महीने बाद भी आवेदन जमा करने में छूट देने के लिए ईएसआईसी के महानिदेशक को शक्तियां सौंपने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसने ईएसआईसी की संशोधित आयुष नीति को भी मंजूरी दी। यह नीति आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी को ईएसआईसी स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क में शामिल करने पर केंद्रित है।

सिर्फ एक बदलाव और मिलेंगी 35 करोड़ नौकरियां, NCAER की रिपोर्ट में दावा

निगम ने ईएसआईसी अस्पतालों में योग चिकित्सकों एवं पंचकर्म तकनीशियनों/ परिचारकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके साथ ही ईएसआईसी ने कम सेवा वाले क्षेत्रों में धर्मार्थ अस्पतालों के साथ साझेदारी में ईएसआई लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवा पहुंच देने के लिए एक पायलट परियोजना को भी मंजूरी दी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Union labour minister mansukh mandaviya statement on esic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 09:13 PM

Topics:  

  • Business News
  • Mansukh Mandviya
  • Working Employees

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.