Budget 2026: क्या रविवार को पेश होगा देश का बजट? जानिए 1 फरवरी को लेकर क्या है ‘अंदरखाने’ की खबर
Budget 2026: बाजार विशेषज्ञों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा थी कि रविवार होने के कारण सरकार बजट को 2 फरवरी (सोमवार) को टाल सकती है। इसके पीछे दो मुख्य तर्क थे शेयर बाजार और लॉजिस्टिक्स।
- Written By: मनोज आर्या
निर्मला सीतारमण, (केंद्रीय वित्त मंत्री)
Budget 2026 Date And Time: जैसे-जैसे साल 2026 का पहला महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे ही भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे बड़े इवेंट यानी ‘केंद्रीय बजट 2026’ को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार बजट की तारीख को लेकर सोशल मीडिया और गलियारों में काफी भ्रम था, क्योंकि 1 फरवरी 2026 को रविवार है। लेकिन अब लोकसभा अध्यक्ष और सरकार की ओर से जो जानकारी सामने आई है, उसने पूरी तस्वीर साफ कर दी है।
ताजा अपडेट के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुष्टि की है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 (रविवार) को ही वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी। आमतौर पर रविवार को संसद की कार्यवाही नहीं होती है, लेकिन बजट की संवैधानिक महत्ता को देखते हुए इस ‘वीकेंड’ पर भी संसद के द्वार खुले रहेंगे।
पहले भी रविवार को पेश हो चुका है बजट
यह पहली बार नहीं है जब रविवार को बजट पेश हो रहा है। इससे पहले साल 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी रविवार के दिन बजट पेश किया था। संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। अंदरखाने की खबर के अनुसार, इसका संभावित खाका कुछ इस प्रकार है।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर मार्केट में गिरावट का असर, टॉप-7 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.16 लाख करोड़ घटा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसान
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
Gold-Silver Rate Today: आज भारत में सोने और चांदी का भाव, जानिए अपने शहर में नई कीमतें
भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड; टूटा पुराना रिकॉर्ड
- 28 जनवरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत।
- 29-30 जनवरी: आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश किया जा सकता है।
- 01 फरवरी: सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना लगातार 9वां बजट पेश करेंगी।
बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, दूसरा चरण मार्च के दूसरे हफ्ते (संभावित 9 मार्च) से शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेगा।
क्यों बनी थी ‘देरी’ की अटकलें?
बाजार विशेषज्ञों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा थी कि रविवार होने के कारण सरकार बजट को 2 फरवरी (सोमवार) को टाल सकती है। इसके पीछे दो मुख्य तर्क थे:
1. शेयर बाजार की छुट्टी: रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। बजट के दिन बाजार की प्रतिक्रिया बहुत मायने रखती है, इसलिए अटकलें थीं कि बाजार के वर्किंग डे पर बजट लाया जाएगा।
2. लॉजिस्टिक्स: रविवार को आधिकारिक मशीनरी और कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर भी संशय था।
हालांकि, मोदी सरकार ने 2017 से बजट को 1 फरवरी को पेश करने की जो परंपरा शुरू की है, उसे बरकरार रखने का फैसला किया है ताकि 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की योजनाएं समय पर लागू हो सकें।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: निर्मला सीतारमण का कार्यकाल और इनकम टैक्स की नई परिभाषा; 2019 से 2025 तक का पूरा सफर
शेयर बाजार के लिए क्या है खबर?
अंदरखाने से खबर यह भी है कि 1 फरवरी को बजट 2026 के दौरान शेयर बाजार (NSE और BSE) विशेष ट्रेडिंग सत्र के लिए खुल सकते हैं। हालांकि अभी इस पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन पिछली बार जब शनिवार को बजट आया था, तब बाजार खुला रखा गया था।
