Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जितना मोटा पेट उतना बड़ा लोन, इस देश में बैंक बैलेंस नहीं वजन देखकर तय होती है रकम

अफ्रीका में मोटापे को रईसी की निशानी के तौर पर देखा जाता है। यूगांडा में बैंक लोन देते समय लोन लेने वाले का वजन भी देखा जाता है। यहां जिसका वजन जितना अधिक होता है, उसे उतनी जल्दी लोन मिलने की संभावना होती है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: May 25, 2025 | 04:27 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

दुनियाभर के वैज्ञानिक मोटापे को सही नहीं मानते हैं और लोगों से वजन कम करने की सलाह देते हैं। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा है जहां जितना ज्यादा वजन होता है, उसे उतना ही बड़ा लोन मिलता है।

सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह पूरी तरह से सच है। अफ्रीकी देश यूगांडा में बैंक लोन देते वक्त लोन लेने वाले का बैंक बैलेंस देखने के साथ-साथ उसका वजन भी देखते हैं। यहां तक कि यूगांडा में लोन के लिए फॉर्म भरते वक्त लोगों को अपने वजन के बारे में भी लिखना पड़ता है।

लोन लेते वक्त वजन की जानकार

यूगांड़ा में वैसे तो इससे लेकर कोई आधिकारिक नियम नहीं है। लेकिन यहां के ज्यादातर बैंक लोन देते समय लोन लेने वाले का वजन भी देखते हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां जिसका जितना अधिक वजन होता है, उसे उतनी जल्दी लोन मिलने की संभावना होती है। यहां तक कि लोन का फॉर्म भरते समय भी उसमें वजन की जानकारी देना अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भीषण; हाइपरसोनिक मिसाइलों से दहला कीव, पलटवार में यूक्रेन ने फूंका रूसी तेल डिपो

मिसिसिपी में मास शूटिंग से दहला अमेरिका; अंधाधुंध गोलीबारी में 6 की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

मिडिल ईस्ट अलर्ट पर! ट्रंप की धमकियों से घबराए गल्फ देश, क्या ईरान में छिड़ने वाला है महायुद्ध?

दरअसल, अफ्रीकी देशों में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से जूझरहे हैं। लेकिन यूगांडा में इसे सेहत के प्रतीक की तरह देखा जाता है। इस लिए वहां माना जाता है कि जो जितना ज्यादा मोटा है, उसके लोन चुकाने की संभावनाएं अधिक होतीहैं। इसके चलते यहां मोटे लोगों को लोन आसानी से मिलता है।

मोटापा रईसी की निशानी

मोटापा एक बड़ी समस्या है। लेकिन अफ्रीका में इसे रईसी की निशानी के तौर पर देखा जाता है। इस लिए आप अफ्रीका के कई नेताओं को मोटे पेट वाला देख सकते हैं। केन्या में मोटे राजनेताओं को अक्सरबॉस या मुकुबवा कहा जाता है, जिसका मतलब बड़ा आदमी होता है।

कैसे टिकेगा पाकिस्तान…जब पीछे छूटा जापान, दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना हिंदुस्तान

हालांकि अब अफ्रीका की राजनीति में इसे समस्या की तरह देखा जाने लगा है। कई युवा राजनेता अब इससे दूरी बना रहे हैं, और इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नैरोबी और मोंबासा के नेताओं ने भी मोटापे की समस्या को गंभीरता से जनता के बीच रखा है। केन्या में ज्यादातर लोग इसी वजह से बीमार होते हैं और मौत के शिकार हो जाते हैं। केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हर साल होने वाली मौतों में 39 फीसदी मोटापे की वजह से ही होती हैं।

Uganda obesity is symbol of wealth loans are given based on fat belly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • Business News
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.