-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Total Revenue Of Telecom Companies Increased By 105 Percent In September Quarter
टेलिकॉम कंपनियों की कमाई में भारी उछाल, सितंबर तिमाही में 10.5 प्रतिशत बढ़ा रेवेन्यू
- Written By: मनोज आर्या
सार्वजनिक क्षेत्र की और कर्ज में डूबी एमटीएनएल का राजस्व तिमाही के दौरान 9.41 प्रतिशत घटकर 152.81 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 168.69 करोड़ रुपये था।

दूरसंचार कंपनियों का कुल राजस्व सितंबर तिमाही में 10.5 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 10.5 प्रतिशत बढ़कर 91,426 करोड़ रुपये रहा है। यह वह अवधि है, जब मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स ने शुल्क दरें बढ़ाई थीं। दूरसंचार नियामक ट्राई की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की कंपनियों प्रदर्शन के बारे में संकेत देने वाली तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, एडजस्ट ग्रोस रेवेन्यू 13.11 प्रतिशत बढ़कर 75,310 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 66,583 करोड़ रुपये था। एडजस्ट ग्रोस रेवेन्यू पर सरकार अपने शुल्क की गणना करती है।
निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ने अपनी मोबाइल सेवाओं की दरों में 11-25 प्रतिशत की वृद्धि की है। शुल्क दर में वृद्धि के बाद कंपनियों ने प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, इससे कंपनियों ने ग्राहक भी गंवाये। रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल सेवाओं के लिए मासिक एपीआरयू सितंबर तिमाही में 9.60 प्रतिशत बढ़कर 172.57 रुपये हो गया, जो जून तिमाही में 157.45 रुपये था।
ग्राहकों की संख्या में आई गिरावट
सितंबर तिमाही में प्री-पेड कनेक्शन के लिए एआरपीयू सितंबर तिमाही में 171 रुपये और पोस्ट-पेड सेक्शन में 190.67 रुपये था। मोबाइल ग्राहकों की संख्या तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर, 2024 में 1.68 करोड़ घटकर 115.37 करोड़ रही, जो जून तिमाही में 117 करोड़ थी। सितंबर तिमाही के दौरान भारती एयरटेल का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) सालाना आधार पर 24.15 प्रतिशत बढ़कर 24,632.84 करोड़ रुपये रहा, जबकि रिलायंस जियो का एजीआर 14.19 प्रतिशत बढ़कर 27,652.68 करोड़ रुपये रहा। 0वोडाफोन आइडिया का एजीआर 4.39 प्रतिशत बढ़कर 7,836.98 करोड़ रुपये और बीएसएनएल का 1.54 प्रतिशत बढ़कर 1,996.77 करोड़ रुपये हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
गुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
स्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
एमटीएनल का रेवेन्यू 9.41 प्रतिशत घटा
सार्वजनिक क्षेत्र की और कर्ज में डूबी एमटीएनएल का राजस्व तिमाही के दौरान 9.41 प्रतिशत घटकर 152.81 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 168.69 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही के दौरान लाइसेंस शुल्क के रूप में सरकार का संग्रह 13.09 प्रतिशत बढ़कर 6,023 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5,326 करोड़ रुपये था। सरकार द्वारा एकत्रित स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क सालाना आधार पर 13.07 प्रतिशत बढ़कर 946 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 836 करोड़ रुपये था।
Total revenue of telecom companies increased by 105 percent in september quarter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल पढ़ने को मजबूर नौनिहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!
Jul 10, 2026 | 10:42 PMगुवाहाटी में मेट्रो रेल परियोजना की तैयारी, रिंग रोड के साथ मेट्रो नेटवर्क पर भी विचार, CM हिमंता ने किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 10:37 PMस्मार्ट सिटी आगरा की खुली पोल: बारिश में धंसी सड़कें, गहरे गड्ढे और बाजार में दुकान गिरी; नगर निगम पर उठे सवाल
Jul 10, 2026 | 10:36 PMअखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PMसमुद्र में आ रही भारत की अदृश्य ढाल, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा रफ्तार, थर-थर कांपेंगे चीन और पाकिस्तान!
Jul 10, 2026 | 10:31 PMछत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
Jul 10, 2026 | 10:23 PM2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
Jul 10, 2026 | 10:20 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM










