Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी बहार, बाजार खुलते ही 3,353 महंगा हुआ सिल्वर, गोल्ड 1000 ऊपर
Gold-Silver Rate Today 17 March: आज सोना और चांदी की कीमतों में तेजी है। सोना 1,56,996 रुपये और चांदी 2,61,457 रुपये तक पहुंची। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी स्थिरता और हल्की बढ़त दिख रही है।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 17 March 2026: करोबारी हफ्ते की दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,000 रुपये से अधिक उछला, जबकि चांदी करीब 5,000 रुपये की तेजी के साथ खुली। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,55,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,56,891 रुपये पर खुला।
शुरुआती कारोबार में यह 1,260 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,996 रुपये तक पहुंचा। सुबह 9.21 बजे यह 964 रुपये की तेजी के साथ 1,56,700 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,56,532 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 4,925 रुपये की तेजी के साथ 2,61,457 रुपये पर खुली।
चांदी की कीमतों में 3,353 की बढ़त
सुबह करीब 10 बजे चांदी 3,353 रुपये यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 2,59,885 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2,950 रुपये टूटकर 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 9,000 रुपये गिरकर 2,56,000 रुपये प्रति किलो रह गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सिंगापुर में सुबह स्पॉट गोल्ड लगभग स्थिर 5,005.54 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 80.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची। पिछले सत्र में इसमें 0.3 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। तेल की कीमतों में सोमवार को गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी आई। इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब 16% की वृद्धि हुई है।
अचानक क्यों बढ़े भाव?
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी की कीमतों में वृद्धि के पीछे कई कारण हैं। पहला कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं, जिससे महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास पर असर पड़ने की आशंका है। उच्च तेल की कीमतें सीधे महंगाई को बढ़ाती हैं और इस स्थिति में सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बन जाता है।
यह भी पढ़ें- Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 75826 और निफ्टी 23493 के स्तर पर मजबूती के साथ खुला
दूसरा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 मार्च की नीतिगत बैठक से पहले अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव है। फेड द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न करने की संभावना से डॉलर को मजबूती मिल सकती है, लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ते संकट से सोने की मांग बनी रहेगी।
