भारत-EU ट्रेड डील के बीच फॉर्म में लौटी चांदी, बाजार खुलते ही 25,000 रूपए हुई महंगी, सोने ने भी मारी छलांग
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹3,59,800 प्रति किलो और सोना ₹1,59,820 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव से सुरक्षित निवेश की बढ़ी मांग।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate 27 Jan: भारत और यूरोपीय संघ के बीच आज फ्री ट्रेड डील पर अंतिम मोहर लगने जा रही है। इसका असर सोने और चांदी की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है, बाजार खुलते ही दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। जैसे ही एमसीएक्स पर बाजार खुला, चांदी की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ गई, जबकि सोने की कीमत भी लगभग 3,700 रुपये महंगी हो गई।
दोनों कीमती धातुएं अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। मार्च 5 डिलीवरी वाली चांदी की कीमत वायदा कारोबार खुलते ही 3,59,800 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र के बंद भाव से 7% ज्यादा था। पिछले सत्र में यह 3,34,699 रुपये पर बंद हुई थी।
गणतंत्र दिवस के कारण बंद थे बाजार
गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण सोमवार को कमोडिटी बाजार बंद था। आज चांदी 3,39,824 रुपये पर खुली, और शुरुआती कारोबार में यह 3,39,824 रुपये तक नीचे भी गई, जबकि 3,59,800 रुपये तक ऊंचा भी गई। सुबह 10:15 बजे यह 21,903 रुपये यानी 6.54% की बढ़त के साथ 3,56,602 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 6% से ज्यादा उछलकर $117.69 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंची थी।
सम्बंधित ख़बरें
Paytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना
फरवरी 5 डिलीवरी वाले सोने का भाव वायदा कारोबार ₹1,59,820 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यह पिछले सत्र में ₹1,56,037 पर बंद हुआ था और आज ₹1,58,674 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह ₹1,57,500 तक नीचे गया और ₹1,59,820 तक ऊपर गया। सुबह 10:18 बजे यह ₹2,018 यानी 1.29% की बढ़त के साथ ₹1,58,055 पर ट्रेड कर रहा था। इस भारी उछाल की वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव हैं।
यह भी पढ़ें: Share Market में भारी उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 192 अंक लुढ़का, निफ्टी फिसला, रुपया 10 पैसे सुधरा
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली में सोने की कीमतें:
- स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,18,632 प्रति 8 ग्राम
- शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,27,976 प्रति 8 ग्राम
मुंबई में सोने की कीमतें:
- स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,728 प्रति 8 ग्राम
- शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,944 प्रति 8 ग्राम
चेन्नई में सोने की कीमतें:
- स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,352 प्रति 8 ग्राम
- शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,544 प्रति 8 ग्राम
हैदराबाद में सोने की कीमतें:
- स्टैंडर्ड सोना (22 कैरेट): ₹1,17,600 प्रति 8 ग्राम
- शुद्ध सोना (24 कैरेट): ₹1,26,824 प्रति 8 ग्राम
