Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या कच्चे तेल की कीमत कम होने से घट जाएगे पेट्रोल और डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज

टैरिफ वॉर और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बाद भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिल रही है। जिसके कारण ये आशंका लगायी जा रही है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 05, 2025 | 08:51 AM

Petrol Pump (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में इस बात की उम्मीद बढ़ती जा रही है कि देश में जल्द ही सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है। इसका कारण है कि हाल में तेल प्रोड्यूस करने वाले देशों के ग्रुप ओपेक ने तेल की सप्लाई को और भी ज्यादा बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ओपेक के इस कदम से इंटरनेशनल मार्केट्स में कच्चे तेल की कीमतें घट सकती हैं।

अमेरिकी क्रूड ऑयल के रेट में 2.49 डॉलर यानी 4.27 प्रतिशत की गिरावट आयी है और ये 55.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस में 2.39 डॉलर यानी 3.9 प्रतिशत री गिरावट दर्ज हुई है और ये 58.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। आपको बता दें कि इस साल क्रूड ऑयल की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी यानी 20 प्रतिशत तक की गिरावट देखने के लिए मिली है।

दरअसल, कच्चे तेल के 8 प्रोड्यूसर देशों के ग्रुप का नेतृत्व करने वाले सऊदी अरब ने शनिवार को इस बात पर हामी जतायी है कि वे जून के महीने में कच्चे तेल का प्रोडक्शन बढ़ाकर 4,11,000 बैरल प्रति दिन कर सकते हैं। सऊदी अरब का ये फैसला ऐसे समय पर आया है जब ओपेक+ देशों ने मई में अपने कच्चे तेल के प्रोडक्शन को बढ़ाने के फैसले से मार्केट को चौंका दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मोदी ने ट्रंप को नोबेल लायक नहीं समझा’, अमेरिकी सांसद ने खोली पोल, बताई भारत पर 50% टैरिफ लगाने की वजह

ट्रंप ने किया बगावत का ऐलान! सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानने से इनकार, ग्लोबल टैरिफ 15 फीसदी बढ़ाया

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

ट्रंप ने टैरिफ को बनाया हथियार…अमेरिकी टैरिफ पर भड़के पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बढ़ गई डीजल पेट्रोल की डिमांड

देश में डीजल की डिमांड में अप्रैल में तकरीबन 4 प्रतिशत की बढ़त हुई है। कई महीने की नेगेटिव या कम बढ़त के बाद अप्रैल में गर्मियों की शुरूआत के साथ डीजल का कंज्पशन बढ़ा है। डीजल देश में सबसे ज्यादा कंज्पशन किया जाने वाला फ्यूल हैं। ये देश के ट्रांसपोर्ट सेक्टर और रूरल एग्री इकोनॉमी की लाइफ लाइन है। 31 मार्च, 2024 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर में डीजल की डिमांड में सिर्फ 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई थी और इससे पिछले वित्त वर्ष में डीजल का कंज्पशन में किसी भी प्रकार की कोई बढ़त नहीं हुई थी।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस विंग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में डीजल का कंज्पशन बढ़कर 82.3 लाख टन हो गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि से तकरीबन 4 प्रतिशत ज्यादा है। अप्रैल, 2023 की तुलना में कंज्पशन 5.3 प्रतिशत और कोविड से पहले के समय की अवधि यानी 2019 की तुलना में इसमें 10.45 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

There is chance of petrol and diesel getting cheaper soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 08:51 AM

Topics:  

  • Business News
  • Petrol and diesel prices
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.