Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अक्टूबर का महीना साबित हुआ फायदेमंद, GST कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल

इस साल अप्रैल से अक्टूबर महीने में 12,74,442 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन किया जा चुका है। हालांकि सरकार ने जीएसटी कलेक्शन में 11 प्रतिशत की बढ़त का लक्ष्य रखा है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 02, 2024 | 12:33 PM

जीएसटी कलेक्शन (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : हाल ही में सरकार ने जीएसटी कलेक्शन को लेकर कुछ आंकड़े पेश किए है, जिसके अनुसार पता चला है कि अक्टूबर महीना इसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़त देखी जा रही है। इस साल अक्टूबर के महीने में जीएसटी का टोटल कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रहा है, जो पिछले साल के अक्टूबर महीने की तुलना में 8.9 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले साल अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ का था। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के समान अवधि की तुलना में 9.4 प्रतिशत की बढ़त हुई थी।

गुड्स की सेल्स

इस साल अप्रैल से अक्टूबर महीने में 12,74,442 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन किया जा चुका है। हालांकि सरकार ने जीएसटी कलेक्शन में 11 प्रतिशत की बढ़त का लक्ष्य रखा है। जीएसटी कलेक्शन में बढ़त अर्थव्यवस्था में डिमांड को दर्शाता है, क्योंकि जीएसटी कलेक्शन सीधे तौर पर गुड्स की सेल्स से जुड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

Zomato और Blinkit को तगड़ा झटका! सरकार ने थमाया ₹3.7 करोड़ का GST नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

छोटे शहरों में मचा धमाल! Maruti Alto और S-Presso की बिक्री में 92% उछाल

GDP क्या है और इसकी गणना कैसे होती है? जानें अर्थव्यवस्था से जुड़े हर महत्वपूर्ण सवाल का जवाब

खर्च ज्यादा, कमाई कम! 62.3% हुआ राजकोषीय घाटा, अब बजट 2026 में क्या करेंगे वित्त मंत्री?

ये भी पढें :- GVA Growth मेंटेन रखने के लिए भारत में सालाना 10 मिलियन नई नौकरियों की आवश्यकता, जानिए क्या कह रही है ताजा रिपोर्ट

इतने करोड़ की राशि वसूली

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर महीने में सीजीएसटी के आइटम में 33,821 करोड़, एसजीएसटी के मद में 41,864 करोड़ तो आईजीएसटी के आइटम में 99,111 करोड़ रुपए वसूले गए। वहीं सेस के तौर पर 12,550 करोड़ रुपए की रकम वसूली गई है।

इन राज्यों में नहीं हुई बढ़त

अक्टूबर के महीने में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, केरल जैसे राज्यों में जीएसटी कलेक्शन रेट दस अंकों में रहा है जबकि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना जैसे राज्यों में एक अंक में ग्रोथ रेट रहा है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन में 2 प्रतिशत की गिरावट आयी है, वहीं उत्तराखंड के जीएसटी कलेक्शन में किसी प्रकार की कोई बढ़त नहीं हुई है।

टोटल सेल्स में बढ़त

अक्टूबर के महीने में मारुति सुजुकी की ब्रेजा, ग्रांड विटारा, एर्टिगा व एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी कारों की सेल्स 70,644 यूनिट की रही जबकि पिछले साल इनकी सेल्स 59,147 यूनिट की रही है। हैचबैक के कम बिकने से मारुति सुजुकी की लोकल सेल्स में पिछले साल अक्टूबर महीने की तुलना में 5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। हालांकि कंपनी के एक्सपोर्ट में बढ़त होने से टोटल सेल्स में बढ़त हुई है।

The total collection of gst in october this year was rs 1 87 lakh crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 12:33 PM

Topics:  

  • GST
  • Indian Economy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.