इतिहास का सबसे बड़ा उछाल! एलन मस्क ने एक दिन में कमाए 167 अरब डॉलर, नेटवर्थ में रिकॉर्ड इजाफा
Elon Musk: ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति में यह ऐतिहासिक उछाल स्पेसएक्स के नए वैल्यूएशन की वजह से आया है। हाल ही में स्पेसएक्स का मूल्यांकन करीब 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
- Written By: मनोज आर्या
एलन मस्क, (टेस्ला सीईओ)
Elon Musk’s Daily Earnings: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में ऐतिहासिक उछाल आया है। दरअसल, मस्क ने एक ही दिन में अपनी संपत्ति में इतनी बढ़ोतरी कर ली है जितनी वॉरेन बफेट पूरी जिंदगी में नहीं जुटा सके। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक 16 दिसंबर को मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 638 अरब डॉलर पहुंच गई। वर्तमान में एलन मस्क की दौलत 638 बिलियन डॉलर है। एक दिन पहले के मुकाबले एलन मस्क की दौलत में 167 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
YTD आधार पर नेटवर्थ 205 बिलियन डॉलर बढ़ गया है। एक ही दिन के ऐतिहासिक उछाल के साथ ही एलन मस्क ने दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट को बहुत पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति करीब 152 अरब डॉलर आंकी गई है।
अमीरों की लिस्ट में कौन कितने नंबर पर
ब्लूमबर्ग की सूची में एलन मस्क पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज लगभग 265 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मस्क और पेज के बीच करीब 373 अरब डॉलर का अंतर है, जो इस सूची में शीर्ष दो स्थानों के बीच अब तक के सबसे बड़े अंतर में से एक माना जा रहा है। भारत के मुकेश अंबानी ग्लोबल रईस अरबपतियों की रैंकिंग में 18वें नंबर पर हैं। अंबानी की दौलत 106 अरब डॉलर आंकी गई है। इसी तरह, गौतम अडानी 20वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी की दौलत 85.2 बिलियन डॉलर है
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
मस्क की नेटवर्थ में क्यों आई उछाल?
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति में यह ऐतिहासिक उछाल स्पेसएक्स के नए वैल्यूएशन की वजह से आया है। हाल ही में स्पेसएक्स का मूल्यांकन करीब 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिससे यह दुनिया की सबसे मूल्यवान निजी कंपनी बन गई। मस्क की स्पेसएक्स में 42% हिस्सेदारी है। यह पहली बार है जब ब्लूमबर्ग ने किसी व्यक्ति की संपत्ति को 600 अरब डॉलर के पार जाते हुए दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में भूचाल! क्यों आई अचानक इतनी बड़ी बिकवाली? जानिए वो 3 ट्रिगर, जिसने 10 शेयरों को डुबोया
कौन हैं एलन मस्क?
एलन मस्क एक दूरदर्शी उद्यमी और टेक्नोलॉजी की दुनिया के सबसे बड़े इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें अक्सर “वास्तविक जीवन का टोनी स्टार्क” कहा जाता है, क्योंकि उनका लक्ष्य मानवता को आगे बढ़ाने वाले बड़े और साहसिक समस्याओं को हल करना है। वह वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति का मुख्य स्रोत उनकी कंपनियों में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है।
