टाटा संस के चेयरमैन का बड़ा बयान, ट्रैवल सेक्टर को लेकर जतायी उम्मीद

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पहली बार सामने आकर बयान दिया है।जिसमें उन्होंने हादसे में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही ट्रेवल सेक्टर को लेकर भी कुछ कहा है।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पहली बार सामने आकर बयान दिया है। जिसमें उन्होंने हादसे में मृतक लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही ट्रेवल सेक्टर को लेकर भी कुछ कहा है।
टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद पहली बार टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सामने आए है। सोमवार को उन्होंने बयान दिया है कि देश में बढ़ते कंज्पशन से ट्रैवल सेक्टर को बढ़त मिलने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में ये सेक्टर ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल दिखता है।

चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड यानी आईएचसीएल की एनुअल जनरल मीटिंग यानी एजीएम को संबोधित करते हुए यह बात कही। देश के हॉस्पिटेलिटी सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी आईएचसीएल के शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा है कि हमारा टारगेट साल 2030 तक 700 होटल की टोटल ग्लोबल अपीयरेंस पाना और रेवेन्यू को दोगुना करके 15,000 करोड़ रुपये से भी आगे ले जाना है।

टाटा संस के चेयरमैन ने अपने संबोधन की शुरुआत हाल ही में एयर इंडिया के प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने पिछले अक्टूबर में टाटा समूह के पूर्व मुखिया रतन टाटा के निधन को गहरी क्षति भी बताया।

चंद्रशेखरन ने कहा है कि अपनी पहचान के एक भी व्यक्ति को खोना एक त्रासदी है लेकिन एक साथ इतनी सारी मौतें होना समझ से परे है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं। मैं अक्टूबर, 2024 में हुए रतन टाटा के निधन पर भी गहरी क्षति का भाव व्यक्त करना चाहूंगा।

उन्होंने रतन टाटा को एक असाधारण लीडर, एक प्रतिष्ठित व्यवसायी दिग्गज और परोपकारी व्यक्ति बताते हुए कहा है कि उनकी उल्लेखनीय दृष्टि और उपलब्धियों ने कई दशक तक टाटा ग्रुप को आकार दिया। वह एक प्रिय मित्र थे और वह व्यक्ति थे जिनसे मैं किसी भी मार्गदर्शन के लिए संपर्क करता था। दूसरे शब्दों में, हम उन्हें बहुत याद करते हैं।

चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत ने कोविड महामारी के बाद आए महत्वपूर्ण बदलावों की पृष्ठभूमि में उल्लेखनीय जुझारूपन दिखाया है। चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत में सर्विस सेक्टरह लगभग 8 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा की दर से बढ़ रहा है, विदेशी नागरिकों द्वारा भारत की यात्रा भी सालाना आधार पर बढ़ रही है और धीरे-धीरे यह एक करोड़ के करीब पहुंच रही है। साथ ही उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में बहुत मजबूत और उज्ज्वल दिख रहा है क्योंकि भारत में खपत बढ़ती जा रही है और यात्राएं भी बढ़ती रहेंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com