टाटा समूह में विवाद! वोल्टास के चेयरमैन सुनील डी सूजा की नियुक्ति पर उठे सवाल, चंद्रशेखरन को नहीं थी जानकारी?

Tata Group Controversy: वोल्टास के नए चेयरमैन सुनील डी सूजा की नियुक्ति विवादों में घिरती जा रही है। एन. चंद्रशेखरन से नियुक्ति को लेकर सलाह नहीं लेने से सुनील डी सूजा की नियुक्ति पर सवाल उठ रहा है।
Dispute within the Tata Group
टाटा समूह में विवाद, सुनील डी सूजा और एन. चंद्रशेखरन की फाइल फोटोसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 26 नवंबर को टाटा संस की हो सकती है उच्चस्तरीय बैठक

  • टाटा समूह में बड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर अंदरूनी खींचतान शुरु

  • वोल्टास के चेयरमैन सुनील डी सूजा की नियुक्ति पर उठ रहा सवाल

Voltas Chairman Appointment Sunil D'Souza Controversy: टाटा समूह में इन दिनों बड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज हो गई है। ताजा मामला टाटा समूह की कंपनी वोल्टास के नए चेयरमैन सुनील डी सूजा की नियुक्ति से जुड़ा है। खबर है कि इस नियुक्ति को लेकर टाटा समूह की एक उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा हो सकती है। इसकी वजह यह है कि डी सूजा पहले से ही टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO हैं।

दरअसल, वोल्टास के चेयरमैन पद पर पहले नोएल टाटा थे। 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उनकी जगह सुनील डी सूजा को जिम्मेदारी दी गई। बताया जा रहा है कि इस नियुक्ति से पहले टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से सलाह नहीं ली गई थी। यही वजह है कि यह मामला अब चर्चा में आ गया है।

Dispute within the Tata Group
Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट

टाटा कंज्यूमर के बोर्ड में उठ सकता है मामला

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि एन. चंद्रशेखरन टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के भी चेयरमैन हैं। वहीं, सुनील डी सूजा इसी कंपनी के MD और CEO हैं। ऐसे में एक कंपनी के CEO को समूह की दूसरी कंपनी का चेयरमैन बनाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के बोर्ड की बैठक में इस नियुक्ति पर चर्चा हो सकती है। कंपनी की नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी (NRC) भी इस मामले को देख सकती है। यह कमेटी कंपनी में बड़े पदों पर नियुक्तियों और वेतन से जुड़े फैसलों की निगरानी करती है।

Dispute within the Tata Group
दुनिया भर में क्रैश हुआ माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम! 16 घंटे तक ठप रहीं सेवाएं, ₹93 हजार करोड़ का भारी नुकसान

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच भी खींचतान

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच पहले से ही कई मुद्दों पर मतभेद चल रहे हैं। इनमें एन. चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने और टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट कराने का प्रस्ताव शामिल है।

टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, टाटा संस की टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में लगभग 29 फीसदी हिस्सेदारी है।

26 नवंबर को टाटा संस की अगली बोर्ड बैठक होने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक से पहले समूह में नेतृत्व और नियुक्तियों को लेकर चल रही चर्चाएं और तेज हो सकती हैं।