टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

N Chandrasekaran Resignation: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफा देने से शेयर बाजार में हड़कंप मच गया है। टाटा के कई बड़े शेयर क्रैश हो गए हैं। निवेशकों के 44 हजार करोड़ रुपये डूब गए हैं।
Tata Group Shares Fall
एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयर गिरे (AI जनरेटेड इमेज)
Updated on

Tata Group Shares Fall After N Chandrasekaran's Resignation: अक्सर ऐसा दिखायी देता है कि किसी बड़े कार्पोरेट शख्स के आने जाने का असर शेयर बाजार पर दिखता है। ठीक आज ऐसा देखने को मिला। टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन के अचानक इस्तीफा देने की खबर आते ही भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखा गया। उसी के कारण बुधवार को कारोबार के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनियों के सभी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी गई, जिससे ग्रुप को बहुत बड़ा झटका लगा है।

कहा जा रहा है कि इस बड़े इस्तीफे की खबर ने बाजार में मौजूद तमाम छोटे-बड़े निवेशकों के भरोसे को पूरी तरह हिलाकर रख दिया, जिससे टाटा के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

आपको बता दें कि टाटा संस के चेयरमैन पद से एन चंद्रशेखरन के अचानक इस्तीफा देने की खबर आते ही भारतीय शेयर बाजार में भारी खलबली मच गई है। बुधवार को कारोबार के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनियों के सभी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी गई, जिससे ग्रुप को बहुत बड़ा झटका लगा है। इस बड़े इस्तीफे की खबर ने बाजार में मौजूद तमाम छोटे-बड़े निवेशकों के भरोसे को पूरी तरह हिलाकर रख दिया, जिससे टाटा के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।

एक झटके में डूबे 44,000 करोड़ रुपये

एन चंद्रशेखरन के अचानक इस्तीफा देने की खबर जैसे ही आम लोगों के बीच आई, वैसे ही बाजार में टाटा समूह की लिस्टेड कंपनियों के प्रति घबराहट साफ दिखाई देने लगी। इसके चलते टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैप एक ही दिन के भीतर 44,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान झेल गया। निवेशकों के लिए यह बुधवार किसी भारी आर्थिक झटके से कम नहीं रहा, क्योंकि उनके निवेश की कुल वैल्यू अचानक बहुत तेजी से नीचे आ गई।

TCS और तेजस नेटवर्क्स में सबसे बड़ी गिरावट

टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी और प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS के शेयरों पर इसका सबसे बुरा असर पड़ा है। TCS के शेयर बुधवार को करीब 5% तक टूट गए, जो ग्रुप के सभी शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट के रूप में दर्ज की गई। इसके अलावा तेजस नेटवर्क्स के शेयर 2.17% और ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर भी 1.65% की भारी कमजोरी के साथ बंद हुए हैं।

दूसरे बड़े शेयरों का भी हुआ बुरा हाल

बिकवाली का यह दौर सिर्फ दो-तीन प्रमुख कंपनियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि टाटा की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों पर इसका चौतरफा असर दिखा। टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर 1.25% और टाटा एलेक्सी के शेयर 1.19% नीचे आ गए। इसके साथ ही बिजली क्षेत्र की टाटा पावर में 1.09% और स्टील बनाने वाली टाटा स्टील के शेयरों में 0.99% की गिरावट आई।

होटल सेक्टर की बड़ी कंपनी इंडियन होटल्स के शेयर 0.83% गिरे, जबकि टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के शेयर 0.80% नीचे आए। इसके अलावा वोल्टास के शेयरों में 0.56%, टाटा कैपिटल में 0.23% और ट्रेंट के शेयरों में 0.13% की कमजोरी दर्ज की गई।

Tata Group Shares Fall
TATA ग्रुप को बड़ा झटका, एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

AGM से ठीक पहले पद छोड़ा, पर बोर्ड में बने रहेंगे

एन चंद्रशेखरन ने यह इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली टाटा ग्रुप की सालाना आम बैठक (AGM) से ठीक पहले दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चंद्रशेखरन ने साफ कर दिया है कि वे दोबारा चेयरमैन पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। हालांकि, निवेशकों के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि वह अभी भी बोर्ड के सदस्य के रूप में बने रहेंगे और अपना योगदान देते रहेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com