Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इसका प्रमुख कारण मेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं।
Gold-Silver Price
सोने-चांदी का भावसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट

  • मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,060 रुपये दर्ज किया गया

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,820 रुपये दर्ज किया गया

Gold Silver Price Today in India: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना इस साल जून की शुरुआत के बाद अपने सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 4.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, शुक्रवार को इसमें मामूली सुधार देखने को मिला। न्यूयॉर्क के समयानुसार दोपहर 1:31 बजे स्पॉट गोल्ड 0.1 फीसदी बढ़कर 3,882.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर, चांदी 1.74 फीसदी गिर गई। प्लैटिनम की कीमतों में भी कमजोरी रही, जबकि पैलेडियम में तेजी दर्ज की गई।

Gold-Silver Price
दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

भारत में सोने-चांदी के ताजा भाव

बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, 14 नवंबर को खबर लिखे जाने तक भारत में सोने का सामान्य भाव 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1,77,260 रुपये प्रति किलोग्राम रही। देश के प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिला।

प्रमुख शहरों में 14 नवंबर को सोने के भाव

  • मुंबई: 24 कैरेट 1,37,060 रुपये, 22 कैरेट 1,25,638 रुपये और 18 कैरेट 1,02,795 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  • दिल्ली: 24 कैरेट 1,36,820 रुपये, 22 कैरेट 1,25,418 रुपये और 18 कैरेट 1,02,615 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  • बेंगलुरु: 24 कैरेट 1,37,170 रुपये, 22 कैरेट 1,25,739 रुपये और 18 कैरेट 1,02,878 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  • कोलकाता: 24 कैरेट 1,36,880 रुपये, 22 कैरेट 1,25,473 रुपये और 18 कैरेट 1,02,660 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  • चेन्नई और कोयंबटूर: 24 कैरेट 1,37,460 रुपये, 22 कैरेट 1,26,005 रुपये और 18 कैरेट 1,03,095 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  • हैदराबाद: 24 कैरेट 1,37,280 रुपये, 22 कैरेट 1,25,840 रुपये और 18 कैरेट 1,02,960 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  • अहमदाबाद: 24 कैरेट 1,37,240 रुपये, 22 कैरेट 1,25,803 रुपये और 18 कैरेट 1,02,930 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Gold-Silver Price
Explainer: अमेरिका में पहले भी कई बार ठप हो चुका है हवाई यातायात, 9/11 से लेकर 2026 तक इन घटनाओं ने मचाई हलचल

प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत

14 नवंबर को 999 फाइन चांदी की कीमत मुंबई में 1,76,940 रुपये, दिल्ली में 1,76,640 रुपये, बेंगलुरु में 1,77,080 रुपये, कोलकाता में 1,76,710 रुपये, चेन्नई और कोयंबटूर में 1,77,460 रुपये, हैदराबाद में 1,77,220 रुपये और अहमदाबाद में 1,77,180 रुपये प्रति किलोग्राम रही।