- Hindi News »
- Business »
- Tata Group And Tesla Partnership
Tesla : टाटा और टेस्ला के बीच बन गई बात, एलन मस्क की कंपनी को ऑटो कंपोनेंट के सप्लाई की होगी शुरूआत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि टेस्ला के ऑफिसरों ने अपने लोकल सप्लायर्स से मीटिंग कर कास्टिंग, फोर्जिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैब्रिकेशन के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर बातचीत की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

टेस्ला और टाटा (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : रतन टाटा की टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा ऑटोकॉम्प, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने अंदरूनी तौर पर एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के ग्लोबल सप्लायर बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ग्रुप ने ऑटो कंपोनेंट्स के ग्लोबल सप्लायर के तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के साथ पार्टनरशिप कर ली है। एक ओर टेस्ला इंडियन मार्केट्स में एंट्री लेने की तैयारियों में जुट गई है, दूसरी ओर टाटा कंपनी के लिए एक लोकल सप्लायर के तौर पर खुद को तैयार कर रही है।
लोकल सप्लायर्स संग टेस्ला के ऑफिसर्स की मुलाकात
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि टेस्ला के ऑफिसरों ने अपने लोकल सप्लायर्स से मीटिंग कर कास्टिंग, फोर्जिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैब्रिकेशन के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर बातचीत की है। पहले से ही कई ऐसी इंडियन कंपनियां हैं, जो टेस्ला को कई ऑटो कॉम्पोनेंट्स सप्लाई करते आ रहे हैं। इनमें प्रमोशन मदरसन, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स, वैरोक इंजीनियरिंग, भारत फोर्ज और संधार टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां शामिल हैं।
टेस्ला को चीन और ताइवान के ऑप्शन की खोज
नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि टेस्ला भारत में सप्लायर का एक बेस बनाने की तैयारी कर रही है। हमें पूरा भरोसा है कि भारत में एक बार टेस्ला की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट स्टार्ट हो जाने पर इंडियन सप्लार्स को सोर्सिंग के अवसरों का लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
डिजिटल गोल्ड निवेश अब होगा सुरक्षित! फ्रॉड रोकने के लिए बना नया SRO; जानें निवेशकों को क्या होगा फायदा
खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
सूत्रों के अनुसार, टेस्ला ऑटो कॉम्पोनेंट्स की खरीद के लिए चीन और ताइवान के ऑप्शन की तलाश में है। इन कॉम्पोनेंट्स में इनमें इलेक्ट्रिक मोटर, गियरबॉक्स, वायरिंग हार्नेस, जाली घटक, कास्टिंग, शीट मेटल, परिष्कृत इलेक्ट्रॉनिक्स, सस्पेंशन सिस्टम, इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और बॉल और सिरेमिक बियरिंग शामिल हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ईवी इंजीनियरिंग सर्विस में टाटा को महारथ
टाटा ग्रुप के इकोसिस्टम में ऑटोकॉम्प ईवी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। जबकि टाटा टेक्नोलॉजी अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए आउटसोर्स प्रोडक्ट इंजीनियरिंग सर्विस के साथ-साथ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विस और अपस्किलिंग सोल्यूशन प्रदान करती है। टीसीएस सर्किट-बोर्ड टेक्नोलॉजी की सप्लाई करती है और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनने के बाद चिप्स प्रोवाइड करेगी।
टेस्ला भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे कई राज्यों की सरकारों के साथ चर्चा भी कर रही है।
Tata group and tesla partnership
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
May 18, 2026 | 08:37 AMवर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














