Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Home Loan: अब घर खरीदना होगा बहुत आसान, पब्लिक सेक्टर की इस सरकारी बैंक ने कर दी ब्याज दरों में कटौती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी पिछली हफ्ते हुई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की मीटिंग में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है, जिसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी सभी लोन पर दी जाने वाली ब्याज दरों को भी घटा दिया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 12, 2025 | 06:14 PM

इंडियन ओवरसीज बैंक (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एमपीसी मीटिंग में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इस फैसले के बाद अब बैंकों ने भी ब्याज दरों को घटाने का फैसला लिया है। पब्लिक सेक्टर की बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है। बैंक के इस फैसले से अब होम लोन सस्ता हो गया है।

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समिति यानी एमपीसी की हाल ही में हुई मीटिंग में रेपो रेट को 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने का फैसला लिया था, जिसके बाद अब इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी ब्याज दर में कटौती कर दी है। ब्याज दर में कमी आने से होम लोन समेत इस बैंक से लिए जाने वाले सभी लोन की ईएमआई भी कम आएगी।

सस्ता होगा होम लोन

बैंक की तरफ से ब्याज दर में कटौती किए जाने के बाद अब इस बैंक से होम लोन सस्ता हो सकता है। यदि कोई इस सरकारी बैंक से लोन लेने के लिए अप्लाई करेगा, तो उसे इसके लिए लोन की ईएमआई भी कम चुकानी पड़ेगी। होम लोन के साथ ही बाकी सभी लोन्स भी अब सस्ते हो जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार: सेंसेक्स 1,119 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,400 पर, IT शेयरों ने बढ़ाई चिंता

Share Market Crash: आज भारतीय शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 836 और निफ्टी 235 अंक टूटा

Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

ओवरसीज बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती का फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पिछले हफ्ते भारतीय वस्तुओं के इंपोर्ट पर 26 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान के बाद बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच आया है। पहले आरबीआई ने भारत में महंगाई को कंट्रोल करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ब्याज दर पर फैसला किया है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कितनी है ब्याज दर

इंडियन ओवरसीज बैंक, एक पब्लिक सेक्टर की बैंक है। बैंक ने रेपो रेट से संबंधित कर्ज पर इंटरेस्ट रेट को 0.25 प्रतिशत की कटौती के साथ 9.10 प्रतिशत से घटाकर 8.85 प्रतिशत कर दिया है। ये कटौती 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी यानी कि आज के बाद से बैंक से लोन लेने वालों लोगों की ईएमआई कम हो जाएगी। उनको कम रुपये इंटरेस्ट के तौर पर चुकाने होंगे।

Taking a home loan will be easy now due to repo rate cut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 06:14 PM

Topics:  

  • Business News
  • RBI
  • Repo Rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.