Swiggy Report 2025: हर सेकंड ऑर्डर हुई इतनी प्लेट बिरयानी! लगातार 10वें साल बनी भारत की 'फेवरेट डिश'

Swiggy: स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हाइपरलोकल व्यंजनों के प्रति बढ़ा है। रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा पहाड़ी व्यंजनों का रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 9 गुना की भारी वृद्धी हुई है।
Biryani
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Biryani on Top In Swiggy Report 2025: हर सेकंड ऑर्डर हुई इतनी प्लेट बिरयानी! लगातार 10वें साल बनी भारत की 'फेवरेट डिश'साल 2025 खाने के शौकीनों के लिए बेहद जायकेदार साबित हुआ है। देश के प्रमुख फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक रिपोर्ट 'हाऊ इंडिया स्विगीड' का 10वां संस्करण जारी किया। इस रिपोर्ट में साल भर के फूड डिलीवरी ट्रेंड्स और भारतीयों की बदलती पसंद का लेखा-जोखा पेश किया गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा बिरयानी, बर्गर, पिज्जा और डोसा पर प्या लुटाया है।

स्विगी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उपभोक्ताओं की पहली पसंद में कोई बदलाव नहीं आया है और बिरयानी ने एक बार फिर चार्ट में टॉप किया है। साल 2025 में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 9.3 करोड़ (93 मिलियन) बिरयानी के ऑर्डर दिए। यह आंकड़ा इसे निर्विवाद रूप से देश का पसंदीदा व्यंजन बनाता है।

फास्ट फूड का भी जलवा बरकरार

बिरयानी के बाद फास्ट फूड का जलवा रहा। 4.42 करोड़ (44.2 मिलियन) ऑर्डर्स के साथ बर्गर दूसरे सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले आइटम के रूप में उभरा। इटैलियन स्वाद भी पीछे नहीं रहा। पिज्जा को इस साल 4.01 करोड़ (40.1 मिलियन) बार ऑर्डर किया गया, जिससे यह लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा। दक्षिण भारतीय स्वादों की लोकप्रियता भी बरकरार है। 2.62 करोड़ (26.2 मिलियन) ऑर्डर्स के साथ डोसा ने टॉप फूड आइटम्स में अपनी जगह पक्की की।

लोकल फूड का भी बढ़ा मांग

स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हाइपरलोकल यानी स्थानीय व्यंजनों के प्रति बढ़ा है। रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा पहाड़ी व्यंजनों का रहा, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 9 गुना की भारी वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, मालाबारी, राजस्थानी, मालवणी और अन्य क्षेत्रीय व्यंजनों के ऑर्डर भी पिछले एक वर्ष में लगभग 2 गुना बढ़ गए हैं। यह दर्शाता है कि लोग अब अपने पारंपरिक और देसी स्वादों को घर बैठे चखना पसंद कर रहे हैं।

देश के बाहर के जायकों की भी रही मांग

देसी खाने के साथ-साथ विदेशी व्यंजनों ने भी भारतीय कार्ट्स में जगह बनाई। इस मामले में मैक्सिकन डिश 1.6 करोड़ (16 मिलियन) ऑर्डर्स के साथ काफी लोकप्रिय रहे। इसके बाद तिब्बती खाने के 1.2 करोड़ (12 मिलियन) से अधिक ऑर्डर हुए। कोरियाई के ड्रामा और पॉप कल्चर के प्रभाव के चलते कोरियाई भोजन के भी 47 लाख (4.7 मिलियन) ऑर्डर दर्ज किए गए।

लंच से ज्यादा डिनर में अधिक ऑर्डर

उपभोक्ता व्यवहार पर एक अहम जानकारी देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि डिनर के समय फूड डिलीवरी की मांग सबसे ज्यादा होती है। 2025 में लंच के मुकाबले डिनर के ऑर्डर्स 32 प्रतिशत ज्यादा रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com