Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सनफार्मा ने टकेडा से किया समझौता, भारत में पेश करेंगे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दवाएं

सन फार्मा ने भारत में वोनोप्राज़न टैबलेट के व्यावसायीकरण के लिए टकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ समझौते किया है। वोनोप्राज़न टैबलेट का उपयोग रिफ्लक्स एसोफैगिटिस और अन्य अम्ल पाचन संबंधी विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jun 21, 2024 | 01:58 PM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : फार्मास्युटिकल कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने भारत में एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दवा के व्यावसायीकरण के लिए टकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस दवा का उपयोग पाचन संबंधी विकारों के उपचार में किया जाता है।

मुंबई की कंपनी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि उसने भारत में 10 और 20 मिलीग्राम की मात्रा में वोनोप्राज़न टैबलेट के व्यावसायीकरण के लिए टेकेडा के साथ एक गैर-अनन्य पेटेंट लाइसेंसिंग समझौता किया है। वोनोप्राजन एक नया, सक्रिय पोटेशियम प्रतिस्पर्धी एसिड अवरोधक (पीसीएबी) है, जिसका उपयोग रिफ्लक्स एसोफैगिटिस और अन्य अम्ल पाचन संबंधी विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।

सनफार्मा के भारतीय कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कीर्ति गनोरकर ने कहा कि सन फार्मा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में अग्रणी है और वे टकेडा से गैर-अनन्य पेटेंट लाइसेंस के तहत भारत में वोनोप्राजन को पेश करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत यह रोगियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को रिफ्लक्स एसोफैगिटिस और अन्य पाचन संबंधी विकारों के लिए एक नया उपचार विकल्प देती है। बता दें कि गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) भारत में आम है।

सम्बंधित ख़बरें

CM मोहन यादव ने 900 एमएसएमई यूनिट को दिए 360 करोड़, कहा- सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सैलरी में बंपर उछाल, जानिए 3.83 फिटमेंट का असली गणित

पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO

कोका अभयारण्य के बफर क्षेत्र में 5 वर्षीय नर भालू की मौत, वन्यजीव संघर्ष की आशंका

क्या है गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग

जब हम भोजन खाते हैं, तो भोजन गले से ग्रासनली के माध्यम से पेट में जाता है। निचली ग्रासनली में मांसपेशी तंतुओं का एक रिंग शेप का गेट एसोफैजियल स्फिंक्टर(LES)होता है जो निगले हुये भोजन को वापस ऊपर आने से रोकता है। जब यह एसोफैजियल स्फिंक्टर पूरी तरह से बंद नहीं होता तो पेट का खाना वापस ग्रासनली में आ जाता है जिसे रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स कहा जाता है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Sun pharma ties up with takeda to launch gastrointestinal drug in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2024 | 01:58 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.