30 रुपये से कम का स्टॉक और 62322% रिटर्न, निवेशक टूट पड़े

Multibagger Stock: 30 रुपये से कम के एक स्टॉक ने 5 साल में 56,000 फीसदी का रिटर्न दिया। फंडरेजिंग प्रस्ताव की घोषणा के बाद शेयर दूसरे दिन अपर सर्किट में हैं।
Stocks below Rs 30 and 62322% returns, investors are going crazy
तेज से ऊपर चढ़ता शेयर। इमेज-एआई
Published on: 
Updated on: 

Performing Share: स्मॉल कैप शेयरों में शामिल Integrated Industries ने 21 नवंबर को लगातार दूसरे दिन 5% के upper price band पर पहुंच कर बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 28 नवंबर को कैपिटल जुटाने की योजना पर विचार करेगी। फंडरेजिंग की तैयारी के बीच शेयर में तेजी है। हालांकि, एक साल में शेयर का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

पांच वर्षों में कंपनी का शेयर निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। 62,322 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में मामला थोड़ा अलग है। एक साल में शेयर 34 फीसदी गिरा है। छह माह में 9%, तीन माह में 41% और पिछले एक माह में 13 फीसदी की तेजी दिखाया है।

28 नवंबर को बोर्ड मीटिंग

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि 28 नवंबर को बोर्ड की बैठक होगी। इसमें इक्विटी शेयर या इक्विटी में बदलने वाले वारंट जारी कर फंड जुटाने के विकल्पों पर बातचीत होगी। यह फंडरेजिंग प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट जैसे अनुमत रास्तों से की जा सकती है, जो नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगी। कंपनी ने कहा कि बोर्ड उपयुक्त समझने पर शेयर और कन्वर्टिबल वारंट के जरिए पूंजी जुटाने को मंजूरी दे सकता है।

Q2 नतीजों में बढ़त

कंपनी ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में मजबूत प्रदर्शन किया है। नेट प्रॉफिट 104 फीसदी बढ़कर 29.9 करोड़ रुपये पर पहुंचा। पिछले साल इस अवधि में यह 14.7 करोड़ रुपए था। ऑपरेशंस से होने वाली आय 54% बढ़कर 286.9 करोड़ रुपये रही। EBITDA दोगुना होकर 30.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा। मार्जिन भी 7.9 फीसदी से बढ़कर 10.7 फीसदी हो गया। हाफ ईयर (H1 FY26) के लिए भी कंपनी के आंकड़े मजबूत दिखे। नेट प्रॉफिट 100 फीसदी बढ़कर 54.7 करोड़ रहा। रेवेन्यू 64 फीसदी बढ़कर 536.7 करोड़ रुपये और EBITDA 92 फीसदी बढ़कर 56.2 करोड़ रुपए हो गया। EBITDA मार्जिन 8.9% से बढ़कर 10.5% और नेट प्रॉफिट मार्जिन 8.4% से बढ़कर 10.2% हो गया।

डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क किया मजबूत

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ गोयल ने कहा कि यह तिमाही डिमांड रिकवरी, बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से मजबूत रही। उन्होंने कहा कि बिस्कुट और बेकरी सेगमेंट में उसकी सब्सिडियरी Nurture Well Foods का इंटीग्रेशन कंपनी की ग्रोथ को और गति दे रहा। कंपनी ने नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत किया है। अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में एक्सपोर्ट बढ़ा रही।

बिजनेस और बैकग्राउंड

साल 1995 में स्थापित इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स के साथ बेकरी आइटम बनाती है। सब्सिडियरी Nurture Well Foods, जो साल 2023 में बनी, RICHLITE, FUNTREAT और CRAZY CRUNCH ब्रांड के बिस्कुट और कुकीज बनाती है। राजस्थान के नीमराणा में ऑटोमेटेड प्लांट है। इसकी क्षमता 3,400 मिलियन टन प्रतिमाह है।

Navbharat Live
navbharatlive.com