धूल धूसरित हुआ शेयर बाजार...एक झटके में लगा 4 लाख करोड़ का फटका, निवेशकों में मच गया हाहाकार!

Share Market Downfall: इंडियन शेयर मार्केट गुरुवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्‍स 555.95 टूटकर सीधा 81159.68 पर आ पहुंचा है।
stock-market-crash-investors-lose-4-lakh-crore-in-one-day
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार आज यानी गुरुवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्‍स 555.95 टूटकर 81159.68 पर आ पहुंचा है। इसके साथ ही नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 166 अंक गिरकर 24,890.85 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी बैंक में 145 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

बीएसई स्‍मालकैप में 400 प्वाइंट्स तो बीएसई मिडकैप में 330 अंकों की गिरावट आई है। बीएसई के शीर्ष 30 शेयरों में, टाटा ट्रेंट, पावरग्रिड और टाटा मोटर्स में सबसे ज़्यादा गिरावट देखी गई, जो लगभग 3 प्रतिशत गिर गए, जबकि बीईएल में सबसे ज़्यादा 2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

किन सेक्टर्स में दिखी गिरावट?

इन 30 शेयरों में से 26 नुकसान में बंद हुए, जबकि चार में बढ़त दर्ज की गई। खासकर, धातुओं में मामूली बढ़त को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्र दबाव में रहे। आईटी, रियल एस्टेट और वित्तीय बैंकिंग क्षेत्र सबसे ज्यादा दबाव में रहे। तीनों क्षेत्रों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा, दवा और ऑटो क्षेत्रों को भी काफी नुकसान हुआ।

बाजार धराशाई होने के 5 कारण

  1. अमेरिका में एच-1बी वीज़ा पर प्रतिबंध का भारतीय शेयर बाज़ार पर सीधा असर पड़ा है, और आज आईटी क्षेत्र में भारी गिरावट देखी गई। टीसीएस के शेयर 2.55 प्रतिशत गिरकर ₹2,958 पर आ गए, जो तीन साल का निचला स्तर है। इसके अलावा, इंफोसिस, विप्रो और अन्य आईटी शेयरों में भी भारी गिरावट आई।
  2. रुपये में भी गिरावट आई। डॉलर के मुकाबले रुपया 22 अंक गिरकर 88.31 पर बंद हुआ।
  3. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66% बढ़कर 67.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया। तेल की बढ़ती कीमतें मुद्रास्फीति और आयात बिल दोनों बढ़ा सकती हैं।
  4. विदेशी बाजारों से भी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। हैंग सेंग लगभग 1% गिर गया, जबकि वॉल स्ट्रीट वायदा भी लाल निशान में बंद हुआ।
  5. अमेरिका और भारत के बीच व्यापार का रास्ता फिलहाल अस्पष्ट है, जिससे विदेशी निवेशक निवेश करने से हिचकिचा रहे हैं।

इन्वेस्टर्स को हुआ भारी नुकसान

गुरुवार को सबसे ज्यादा 6 फीसदी की गिरावट टाटा इन्‍वेस्‍टमेंट के शेयर दिखाई दी है। इसके साथ ही सुदर्शन केमिकल में 5.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हेरिटेज फूड में 5 प्रतिशत और कल्‍याण ज्‍वेलर्स के शेयर में 3.45 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावार इस्‍कॉट के शेयर में 2.60 फीसदी का नुकसान हुआ है।

एक दिन पहले यानी 24 सितंबर को बीएसई मार्केट कैप 461.34 लाख करोड़ रुपये था। लेकिन वो आज घटकर 457.35 लाख करोड़ तक आ पहुंचा है। इसे सरल आंकड़ों में तब्दील किया जाय तो निवेशकों को एक दिन में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com