विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर शेयर मार्केट देगा प्रतिक्रिया, नई दिशा होगी तय
आने वाले हफ्ते वैश्विक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियों से स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय होगा इसे लेकर विश्लेषकों ने यह राय जताई है।
- Written By: दीपिका पाल
शेयर मार्केट (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: आज रविवार को शेयर मार्केट बंद है लेकिन इससे पहले ही विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है इसका नतीजा शेयर मार्केट पर तो रहता ही है। बताया जा रहा है कि, आने वाले हफ्ते वैश्विक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियों से स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय होगा इसे लेकर विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी बाजार सोमवार को प्रतिक्रिया देगा।
22 नवंबर को उछला था शेयर मार्केट
आपको बताते चलें कि ,बीते सप्ताह शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में कई सप्ताह की गिरावट के बाद जोरदार उछाल देखने को मिला। उस दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने पांच माह में अपना एक दिन का सबसे अधिक लाभ दर्ज किया। शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,961.32 अंक या 2.54 प्रतिशत बढ़कर 79,117.11 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 557.35 अंक या 2.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,907.25 अंक के स्तर पर रहा।
चुनाव के नतीजों पर विशेषज्ञों के बयान
यहां चुनाव के नतीजों पर विश्लेषकों के बयान भी सामने आए है। इसमें ही स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘घरेलू मोर्चे पर महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के नतीजे बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण हैं। खासकर महाराष्ट्र जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने एकतरफा जीत दर्ज की है। हालांकि, वैश्विक कारक बाजार के लिए जोखिम पैदा करते रहेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल-ईस्ट की जंग ने शेयर मार्केट में मचाई तबाही, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
Share Market: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में मारी 427 अंकों की उछाल, 23,654 पर खुला निफ्टी
अमेरिका-ईरान डील की खबरों से झूम उठा Share Market, सेंसेक्स 76,029 के पार, निफ्टी ने भी मारी लंबी छलांग
सेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
” मीणा ने कहा कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव पड़ रहा है, जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से रिकॉर्ड निकासी हो रही है।” उन्होंने कहा कि बाजार की दिशा के लिए एफआईआई का प्रवाह महत्वपूर्ण रहेगा।
बिजनेस की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
बाजार को प्रभावित करेंगे ये फैक्टर
महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और झारखंड में इंडिया गठबंधन ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम और रुपये-डॉलर का उतार-चढ़ाव भी बाजार को प्रभावित करेगा। मीणा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा भी निवेशकों की धारणा को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चुनाव के नतीजे बाजार के लिए सकारात्मक
मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. की निदेशक पल्का अरोड़ा चोपड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे कुल मिलाकर भारतीय शेयर बाजारों की दृष्टि से सकारात्मक हैं। विशेष रूप से इससे ढांचागत विकास से संबंधित क्षेत्रों को फायदा होगा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘जीडीपी सहित व्यापक आर्थिक संकेतक बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे। बाजार भागीदारों की निगाह एफआईआई के प्रवाह पर रहेगी, खासकर हाल के समय की उनकी बिकवाली को देखते हुए।” बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,536.8 अंक या 1.98 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 374.55 अंक या 1.59 प्रतिशत के लाभ में रहा।
एजेंसी इनपुट के अनुसार-
