Gold-Silver Rate Today: सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी भी टूटी; जानें दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों के नए रेट

24 Carat Gold Price: 15 सितंबर को सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ, जबकि चांदी तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसल गई। जानें दिल्ली, मुंबई समेत 10 शहरों के ताजा गोल्ड रेट।
Gold Silver Price Today
आज सोने चांदी का भावसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gold-Silver Rate India: वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार, 15 सितंबर को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की तेजी और अमेरिका-जापान में ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाओं ने गोल्ड पर दबाव बढ़ा दिया है।

लगातार दूसरे दिन 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 500 और 22 कैरट वाला 460 सस्ता हुआ, जबकि तीन दिनों की स्थिरता के बाद चांदी भी फिसलने के बाद एक किलो चांदी आज 100 सस्ती हुई है। आईए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ समेत देश के प्रमुख शहरों में नए गोल्ड-सिल्वर का जानते हैं।

दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों के लेटेस्ट गोल्ड रेट

24 कैरट गोल्ड 10 ग्राम भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव सूची में दिया गया है-

तीन दिन की स्थिरता के बाद चांदी हुई सस्ती

लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 11 सितंबर को चांदी एक ही दिन में 10,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी।

अब 14 सितंबर को दिल्ली में चांदी 100 घटकर 2,44,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव 2,44,900 प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी 2,49,900 में बिक रही है, जो चारों प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक कीमत है।

Gold Silver Price Today
Gold-Silver Price Today: हरितालिका तीज-गणेश चतुर्थी पर सोना-चांदी सस्ता, दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

Gold पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

KCM Trade के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वाटरर (Tim Waterer) के अनुसार, फिलहाल सोने के लिए बाजार का माहौल दबाव वाला बना हुआ है।

उनका कहना है कि ऊर्जा कीमतों में तेजी और अमेरिकी फेड व बैंक ऑफ जापान की बैठकों से पहले ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाओं ने गोल्ड पर दबाव बढ़ाया है।

हालांकि, वाटरर का मानना है कि भूराजनीतिक तनाव और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निचले स्तरों पर खरीदारी का समर्थन भी मिल सकता है, जिससे सोने में गिरावट सीमित रह सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com