Stock Market Today: सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 42 अंक चढ़ा; ऑटो और PSU बैंकिंग शेयरों ने संभाला मोर्चा

Share Market News Today: गुरुवार को शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स में मामूली तेजी और निफ्टी में गिरावट रही। ऑटो, PSU बैंक और डिफेंस सेक्टर में खरीदारी, जबकि IT शेयर कमजोर रहे।
july stock market performance it shares
शेयर बाजारसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला।

  • ऑटो और PSU सेक्टर में खरीदारी दिखी।

  • निफ्टी ऑटो, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी इंडिया डिफेंस सबसे ज्यादा बढ़त वाला रहा।

Share Market Opening Today: गुरुवार को शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स में मामूली तेजी, निफ्टी-मिडकैप में गिरावट रही। ऑटो, PSU बैंक और डिफेंस शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि IT समेत कई सेक्टर कमजोर रहे। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के रिकॉर्ड ₹94,299 करोड़ के निवेश और डॉलर के मुकाबले मजबूत होते रुपये ने भारतीय शेयर बाजार की तेजी को थाम रखा है।

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 42.35 अंक (0.05%) बढ़कर 82,074.16 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 41.15 अंक (0.16%) गिरकर 25,186.80 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक गिरावट के साथ खुले। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 163.50 अंक (0.27%) गिरकर 60,815.85 पर आ गया, और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 22.65 अंक (0.12%) गिरकर 19,308.95 पर आ गया।

हरे निशान पर निफ्टी

सेक्टर के सूचकांकों में, निफ्टी ऑटो, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी इंडिया डिफेंस सबसे ज्यादा बढ़त वाले रहे। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी FMCG और निफ्टी कंजम्पशन भी हरे निशान में रहे।

वहीं दूसरी ओर, निफ्टी IT, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में रहे। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में SBI, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, BEL, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक, HDFC बैंक, M&M, सन फार्मा, L&T और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआती चाल और बाजार का रुख

वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी गई

दूसरी तरफ, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, HUL, HCL टेक, NTPC, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, TCS और पावर ग्रिड गिरावट के साथ बंद हुए। ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट देखी गई।

शंघाई, हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक और सियोल के सूचकांक लाल निशान में रहे, जबकि टोक्यो बाजार हरे निशान में रहा। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। डाउ जोंस में 1.11% की गिरावट आई, जबकि टेक्नोलॉजी शेयरों वाले नैस्डैक में 0.42% की तेजी रही।

july stock market performance it shares
Share Market Trading Time: क्या शेयर बाजार में बढ़ेंगे ट्रेडिंग घंटे? सेबी प्रमुख ने साफ कर दी तस्वीर

डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से लगातार आ रहे निवेश जो इस महीने अब तक रिकॉर्ड ₹94,299 करोड़ तक पहुंच गया है और कंपनियों की मजबूत कमाई के चलते बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का काफी मजबूत होना एक और अहम कारक है, जो बाजार की इस तेजी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, विशेषज्ञों ने एक दिलचस्प रुझान की ओर इशारा किया है। वैल्यूएशन वापस अपने दीर्घकालिक औसत (long-term averages) के स्तर पर आ रहे हैं।

july stock market performance it shares
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में तेजी, जानें 19 नवंबर को प्रमुख शहरों में क्या है रेट

लार्ज-कैप शेयरों में, जो पहले अंडरवैल्यूड (कम आंके गए) थे, अब उनके वैल्यूएशन में सुधार (करेक्शन) देखने को मिल रहा है। वहीं, व्यापक बाजार में ओवरवैल्यूएशन (जरूरत से ज्यादा आंके जाने) के मामले कम हो रहे हैं। यह रुझान जो म्यूचुअल फंड के रिटर्न में भी साफ तौर पर दिखाई देता है आगे भी जारी रहने की संभावना है।

- एजेंसी इनपुट के साथ