Stock Market Opening: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, रियल्टी और डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी

Share Market Today: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच शेयर बाजार हरे निशान में खुला। रियल्टी और डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी, जबकि आईटी शेयर दबाव में रहे।
Share Market Today
आज का भारतीय शेयर बाजारसोर्स- AI
Published on
Updated on

Indian Stock Market: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,300 के ऊपर पहुंच गया,

जबकि रियल्टी और डिफेंस सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। मेटल, फार्मा, एनर्जी और ऑटो शेयरों में भी तेजी रही, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में कारोबार करता नजर आया।

रियल्टी और डिफेंस सेक्टर बने शुरुआती कारोबार के टॉप गेनर

शुरुआती कारोबार में बाजार की खरीदारी को सहारा डिफेंस और रियल्टी शेयरों से मिल रहा था। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी रियल्टी टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 342 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,775 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 172 अंक या 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,708 पर था।

सेंसेक्स में इटरनल, इंडिगो और एलएंडटी चमके

सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाइटन और बजाज फिनसर्व शामिल रहे। वहीं टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एचयूएल, ट्रेंट, एनटीपीसी, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट दर्ज की गई।

Share Market Today
मिडिल ईस्ट हालात के बीच भारतीय शेयर बाजार में नहीं कोई बड़ा बदलाव, PSU में जमकर खरीदारी

IPO की तेजी के बीच लार्ज-कैप शेयरों पर नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय प्राइमरी मार्केट में जारी मजबूत तेजी ने निवेशकों का रुझान IPO और लिस्टिंग गेन की ओर बढ़ा दिया है। इसका असर सेकेंडरी मार्केट पर दिख रहा है, जहां कई लार्ज-कैप शेयर अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बड़े बैंक, कैपिटल गुड्स, ऑटोमोबाइल और चुनिंदा फार्मा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के अवसर बन रहे हैं।

वैश्विक बाजारों की मजबूती से निवेशकों का बढ़ा भरोसा

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में था, जबकि जकार्ता लाल निशान में था।

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com