Stock Market: शेयर बाजार आज धड़ाम! सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,850 के नीचे

How Stock Market Today Opening: शेयर बाजार में अचानक गिरावट की क्या वजह रही? सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोरी के बीच किन सेक्टरों में खरीदारी हुई? जानिए विदेशी निवेशकों की रणनीति।
Stock Market Opening 27 November
प्रतीकात्मक फोटो।सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक गिरा, जबकि निफ्टी 25,850 के नीचे खुला।

  • निफ्टी मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

  • विदेशी निवेशकों ने लगातार 12वें दिन 5,843 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Stock Market Today 27 November 2026: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 25,850 के स्तर से नीचे कारोबार करने लगा। बैंकिंग और डिफेंस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। एचडीएफसी बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 1 फीसदी तक फिसल गए। हालांकि, मेटल सेक्टर में खरीदारी के चलते बाजार को कुछ राहत मिली और सेक्टोरल प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 84,093.24 के स्तर पर खुला। यह पिछले बंद के मुकाबले करीब 0.28 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 25,839.25 पर कारोबार की शुरुआत करते हुए 45.25 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे रहा। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की बिकवाली का असर प्रमुख इंडेक्स पर दिखाई दिया।

Stock Market Opening 27 November
Gold Silver Price: सोने में गिरावट, चांदी में तेजी; जानें 27 नवंबर को दिल्ली, नोएडा, पटना सहित आपके शहर का रेट

मेटल शेयरों में खरीदारी, IT सेक्टर कमजोर

शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर ने बाजार के बाकी हिस्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मेटल इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीमेंट, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर के इंडेक्स भी बढ़त में रहे। इन क्षेत्रों में 0.87 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई।

इसके विपरीत आईटी शेयरों में कमजोरी बनी रही और निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1 फीसदी नीचे आ गया। बैंकिंग और डिफेंस शेयरों में भी शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव देखने को मिला।

Stock Market Opening 27 November
रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी जारी

गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी का सिलसिला लगातार 12वें कारोबारी दिन जारी रखा। उन्होंने नेट आधार पर 5,843 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी बाजार में मजबूत निवेश करते हुए 5,630 करोड़ रुपये की खरीदारी की। लगातार निवेश से बाजार में बड़े निवेशकों की सक्रियता बनी हुई है।

Stock Market Opening 27 November
Weather Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

निफ्टी के लिए 26,000 का स्तर अहम

कोटक नियो के हेड ऑफ इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान के मुताबिक, तकनीकी स्तर पर निफ्टी के लिए 25,950 और सेंसेक्स के लिए 84,500 के आसपास रुकावट देखने को मिली है। बाजार का शॉर्ट टर्म रुख सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन तेजी को मजबूत करने के लिए निफ्टी को 26,000 और सेंसेक्स को 84,700 के ऊपर निकलना होगा।

उनके अनुसार, इन स्तरों के पार जाने पर निफ्टी 26,200-26,300 और सेंसेक्स 85,300-85,600 तक पहुंच सकता है। वहीं, निफ्टी के लिए 25,700 और सेंसेक्स के लिए 84,000 अहम सपोर्ट है। इन स्तरों के नीचे बाजार फिसलने पर निफ्टी 25,550-25,600 और सेंसेक्स 83,300-83,500 तक गिर सकता है।

Stock Market Opening 27 November
सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो