शेयर बाजार हुआ धड़ाम, निवेशकों में मचा कोहराम, डूब गए इतने लाख करोड़ रुपये
शेयर बाजार में जारी गिरावट बुधवार यानी 13 नवंबर को और तेज हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 984 अंकों की गिरावट आई, वहीं निफ्टी 23,600 के नीचे फिसल गया।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: शेयर बाजार में जारी गिरावट बुधवार यानी 13 नवंबर को और तेज हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 984 अंकों की गिरावट आई, वहीं निफ्टी 23,600 के नीचे फिसल गया। व्यापक बाजार में स्थिति और भी खराब रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट आई। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।
इस गिरावट के कारण निवेशकों को आज करीब ₹6.88 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी अब अपने शिखर से करीब 10 फीसदी नीचे हैं। विश्लेषकों को अब डर सता रहा है कि बाजार करेक्शन जोन में जा सकता है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 984.23 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,690.95 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 324.40 अंक यानी 1.36 फीसदी गिरकर 23,559.05 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें:- RBI ने इन तीनों बैंकों को D-SIB लिस्ट में शामिल करने की दी मंजूरी, जानें कौन से हैं ये बैंक
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Share Market Today: हरे निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार
₹6.88 लाख करोड़ का नुकसान
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण आज 13 नवंबर को गिरकर 430.36 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 12 नवंबर को 437.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 6.88 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों को करीब 6.88 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।
सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद हुए
शेयर बाजार में गिरावट इतनी तेज रही कि आज सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद हुए। इसमें इंफोसिस के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.21 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा टाटा मोटर्स और इंफोसिस के शेयर आज क्रमश: 0.01 फीसदी से 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी 27 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील 3.40 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रही। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अडानी पोर्ट्स, JSW स्टील और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 2.18 फीसदी की गिरावट के साथ 3.23% तक का उछाल देखने को मिला।
3,292 शेयरों में दर्ज की गई गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही। एक्सचेंज पर आज कुल 4,067 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 679 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, 3,292 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि 96 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा आज के कारोबार के दौरान 147 शेयरों ने अपना नया 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ। जबकि 175 शेयरों ने अपना नया 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर छुआ।
यह भी पढ़ें:- दुश्मन बने दोस्त, जौमेटो ने स्विगी के लिए शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, जानिए क्या लिखा
