-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Sbi Hdfc Bank Icici Bank Included In The List Of Domestic Systemically Important Banks
RBI ने इन तीनों बैंकों को D-SIB लिस्ट में शामिल करने की दी मंजूरी, जानें कौन से हैं ये बैंक
- Written By: अपूर्वा नायक
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर्स एचडीएफसी बैंक को ‘बकेट 2' में रखा गया है, जिसके तहत उसे 0.40 प्रतिशत अधिक सीईटी 1 बनाए रखना होगा। केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई ने कहा है कि, एसबीआई तथा एचडीएफसी बैंक के लिए हाई डी-एसआईबी सरचार्ज एक अप्रैल 2025 से लागू होगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई : केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने देश के कुछ प्रमुख बैंकों को लेकर बुधवार को एक प्रमुख फैसला लिया है। आरबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को फिर से डोमेस्टिक सिस्टमैटिक फॉर्म से महत्वपूर्ण बैंकों यानी डी- एसआईबी की लिस्ट में शामिल करने का निर्णय लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को डी-एसआईबी से जुड़ी लिस्ट जारी की है।
इस सूची में शामिल होने के लिए लेंडर्स को उस ‘बकेट’ के अनुसार कैपिटल संरक्षण रिजर्व के अतिरिक्त हाई ‘कॉमन इक्विटी टियर 1′ यानी सीईटी 1 बनाए रखना आवश्यक है, जिसके अंतर्गत इसे क्लासिफाइड किया गया है। सूची के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई अब भी ‘बकेट 4′ में बना हुआ है, जिसके लिए देश के सबसे बड़े लेंडर्स को 0.80 प्रतिशत का एक्स्ट्रा सीईटी 1 रखना होगा।
हाई डी-एसआईबी सरचार्ज 1 अप्रैल से लागू
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर्स एचडीएफसी बैंक को ‘बकेट 2′ में रखा गया है, जिसके तहत उसे 0.40 प्रतिशत अधिक सीईटी 1 बनाए रखना होगा। केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई ने कहा है कि, एसबीआई तथा एचडीएफसी बैंक के लिए हाई डी-एसआईबी सरचार्ज एक अप्रैल 2025 से लागू होगा। इसलिए 31 मार्च 2025 तक एसबीआई और एचडीएफसी बैंक पर लागू डी-एसआईबी अधिभार क्रमशः 0.60 प्रतिशत और 0.20 प्रतिशत होगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
SBI के 71 साल: गांव से ग्लोबल तक, ऐसे बदली भारत की बैंकिंग की तस्वीर
ये भी पढ़ें :- दुश्मन बने दोस्त, जौमेटो ने स्विगी के लिए शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, जानिए क्या लिखा
प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े लेंडर
आईसीआईसीआई बैंक को ‘बकेट 1′ में क्लासिफाई किया गया है, जिसमें प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े लेंडर को सीईटी 1 भंडार में अतिरिक्त 0.20 प्रतिशत बनाए रखना होगा। आरबीआई ने कहा कि यह क्लासिफिकेशन 31 मार्च 2024 तक बैंकों से जमा किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
एचडीएफसी बैंक को भी सूची में शामिल किया
केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई ने पहली बार 2014 में डी-एसआईबी से निपटने के लिए रूपरेखा की घोषणा की थी। 2015 और 2016 में एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक को इस सूची में शामिल किया था। 2017 में अन्य दो बैंकों के साथ एचडीएफसी बैंक को भी सूची में शामिल किया गया था।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश का केंद्रीय बैंक है, जिसका काम बाकी सभी बैंकों की ओर ध्यान देने का भी है। रिज़र्व बैंक का कामकाज केन्द्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा शासित होता है। भारतीय रिज़र्व अधिनियम के अनुसार इस बोर्ड की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है। यह नियुक्ति चार वर्षों के लिये होती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sbi hdfc bank icici bank included in the list of domestic systemically important banks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














