Share Market Crash: लगातार दूसरे दिन बाजार धड़ाम! 600 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 22,600 के नीचे

Sensex Nifty Fall Today: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट जारी है। सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूटकर 72,136 पर आया, जबकि निफ्टी 22,600 के नीचे फिसला। निवेशकों को भारी नुकसान।
Share Market Crash Today 29 September
सोर्स-AIआज का शेयर बाजार
Published on: 
Updated on: 

Sensex Nifty Fall Reasons Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। सोमवार को आई बड़ी गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन (29 सितंबर) सेंसेक्स और निफ्टी भारी लाल निशान के साथ खुले और देखते ही देखते बिकवाली तेज हो गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 600 से अधिक अंकों का गोता लगाकर 72,136 के निचले स्तर पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स 200 अंक फिसलकर 22,580 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इससे पहले सोमवार को आई गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 8.81 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था। बाजार में जारी इस गिरावट के तार वैश्विक बाजारों में आई मंदी से जुड़े हैं। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली थी, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा। जापान का निक्केई 800 अंक और हैंगसेंग करीब 200 अंक तक फिसल गए। भारतीय बाजार में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, रिलायंस और इंफोसिस जैसे दिग्गज लार्जकैप शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है।

खुलते ही शेयर बाजार में बढ़ी बिकवाली

सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। BSE Sensex 72,633 के स्तर पर खुला और कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में गिरावट तेज हो गई। करीब पांच मिनट में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटकर 72,136 के स्तर तक पहुंच गया।

इसी तरह NSE Nifty भी दबाव में रहा। निफ्टी सोमवार के 22,780 के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 22,732 पर खुला, लेकिन इसके बाद इसमें भी तेज बिकवाली देखने को मिली और इंडेक्स 22,580 के आसपास आ गया।

निवेशकों को 8.81 लाख करोड़ का नुकसान

इससे पहले सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। दिनभर दबाव के बाद सेंसेक्स 1,124 अंक टूटकर 72,771 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 260 अंकों की गिरावट आई और यह 22,780 पर बंद हुआ।

बाजार में आई इस गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुक्रवार के 4,83,25,067.26 करोड़ से घटकर सोमवार को बाजार बंद होने पर 4,74,43,885.65 करोड़ रुपये रह गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.81 रुपये लाख करोड़ की कमी आई।

Share Market Crash Today 29 September
Share Market Closed: इस हफ्ते लगातार 3 दिनों तक बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE पर नहीं होगा ट्रेड; जानें वजह

विदेशी बाजारों से भी मिले कमजोर संकेत

भारतीय बाजार पर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख का भी असर दिखाई दिया। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में Dow Jones करीब 347 अंक और Nasdaq करीब 248 अंक गिरा था।

मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। जापान का Nikkei करीब 800 अंक नीचे कारोबार कर रहा था, जबकि Hang Seng Index करीब 200 अंक की गिरावट में था। बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी के संकेत भी कमजोर बने हुए थे।

इन बड़े शेयरों में भी तेज गिरावट

शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली का दबाव रहा। बजाज फाइनेंस करीब 2.10%, एचडीएफसी बैंक 1.70%, कोटक बैंक 1.50%, रिलायंस 1.30% और इन्फोसिस1.40% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। पॉलिसीबाज़ार इंडिया करीब 4% और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक करीब 2.15% नीचे कारोबार कर रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com