स्टारबक्स का बड़ा फैसला! उत्तरी अमेरिका में बंद होंगे 250 कैफे, ऐप पर दिखने लगे संकेत; जानिए वजह

Starbucks Store Closure North America: स्टारबक्स उत्तरी अमेरिका में 250 आउटलेट बंद करने जा रहा है। पुनरुद्धार योजना के तहत यह फैसला लिया गया है, जिससे कंपनी को $300 मिलियन का नुकसान होने का अनुमान है।
Starbucks Store Closure North America
स्टारबक्स उत्तरी अमेरिका में 250 आउटलेट्स बंद करने जा रही हैसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Brian Niccol Starbucks Restructuring Statement: ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स (Starbucks) अपने बिजनेस के पुनरुद्धार और पुनर्गठन प्रयासों के तहत उत्तरी अमेरिका में लगभग 250 आउटलेट्स को बंद करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभावित होने वाले स्टोर्स उत्तरी अमेरिका में कंपनी के कुल 18,000 स्टोर्स का करीब 1 प्रतिशत हैं। कंपनी का कहना है कि ये आउटलेट्स या तो ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने में असमर्थ थे या फिर आर्थिक रूप से फायदे में नहीं चल रहे थे।

सीईओ ब्रायन निकोल के नेतृत्व में चल रहे 1 अरब डॉलर के रीस्ट्रक्चरिंग अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है। इन स्टोर्स को बंद करने से कंपनी को लीज एग्रीमेंट और कर्मचारियों के मुआवजे के रूप में लगभग 300 मिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, हालिया तिमाही में अमेरिका में कंपनी की समान-स्टोर बिक्री में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद, कंपनी चालू वित्त वर्ष में नए स्टोर खोलने की अपनी योजना में कटौती कर रही है।

पुनर्गठन योजना पर काम कर रही स्टारबक्स

स्टारबक्स के सीईओ ब्रायन निकोल ने एक साल पहले करीब 1 अरब अमेरिकी डॉलर की पुनर्गठन योजना के तहत बड़े पैमाने पर स्टोर बंद करने और कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। तब से कंपनी अपने कारोबार को मजबूत करने और विकास की राह पर लौटने के लिए बहुवर्षीय रणनीति पर काम कर रही है।

कैफे का किया जा रहा नवीनीकरण

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव के तहत स्टारबक्स उत्तरी अमेरिका में अपने कैफे का नवीनीकरण कर रही है। इसके साथ ही ग्राहकों की सेवा बेहतर बनाने और संचालन को अधिक कुशल बनाने के लिए मेन्यू को भी सरल किया जा रहा है।

300 मिलियन डॉलर के नुकसान का अनुमान

रिपोर्ट में उद्धृत एक नियामक दस्तावेज़ के मुताबिक, हाल ही में बंद की गई संपत्तियों के कारण कंपनी को करीब 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर के नुकसान की उम्मीद है।

इसमें लगभग 200 मिलियन डॉलर की लागत पट्टों को समय से पहले समाप्त करने और कर्मचारियों को दिए जाने वाले मुआवज़े से जुड़ी बताई गई है।

प्रभावित स्टोर्स की सूची अभी जारी नहीं

स्टारबक्स ने फिलहाल बंद होने वाले स्टोर्स की पूरी सूची सार्वजनिक नहीं की है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों को इस सप्ताहांत से संबंधित दुकानों पर बंदी की सूचना दिखाई देने लगेगी। इसके साथ ही स्टारबक्स ऐप पर भी प्रभावित आउटलेट्स की जानकारी अपडेट की जाएगी।

COO बोले- लंबी अवधि के विस्तार को लेकर उत्साहित

स्टारबक्स के मुख्य परिचालन अधिकारी माइक ग्राम्स ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि कंपनी उत्तरी अमेरिका में दीर्घकालिक विकास के अवसरों को लेकर उत्साहित है।

उन्होंने बताया कि स्टारबक्स नए कॉफी हाउस कॉन्सेप्ट विकसित कर रही है और भविष्य के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

Starbucks Store Closure North America
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

नए आउटलेट का लक्ष्य घटा, लेकिन बिक्री में सुधार

रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में स्टारबक्स अब वैश्विक स्तर पर करीब 440 नए आउटलेट खोलने की योजना बना रही है, जबकि पहले 600-650 स्टोर्स खोलने का अनुमान था।

हालांकि, स्टोर बंद होने के बीच कंपनी की हालिया तिमाही में अमेरिका में समान-स्टोर बिक्री 7.9% बढ़ी है। जुलाई की आय रिपोर्ट में सीईओ ब्रायन निकोल ने कहा था कि यह वह तिमाही रही, जब कंपनी की कारोबारी रफ्तार स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com