Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Job Layoffs : स्पोर्ट्स कार मेकर पोर्शे में काम करने वाले कर्मचारियों को लगेगा झटका, 1900 लोगों को जाएगी नौकरी

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में पोर्शे की डिलीवरी में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है, इसके पीछे की वजह चीन को बताया जा रहा हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जर्मनी की कई बड़ी कंपनियां चीन में अपना मार्केट खो रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 14, 2025 | 06:32 PM

पोर्शे (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : स्पोर्ट्स कार बनाने वाली दुनिया की सबसे फेमस कंपनी पोर्शे अपने कर्मचारियों को जोरदार झटका देने जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी आने वाले समय में अपनी कंपनी में काम करने वाले 1900 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। एएफपी की एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आयी है। कंपनी ने कहा है कि आने वाले कुछ सालों में जर्मनी के स्टटगार्ट में स्थित उनके हेडक्वार्टर और उसके पास के एक रिसर्च सेंटर में से कई लोगों को नौकरी पर से निकाला जा सकता है। आपको बता दें कि मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट ज्यादा होने, तगड़े कॉम्पीटिशन, डिमांड कम होने और ईवी गाड़ियों के प्रति सुस्त रुख के कारण कंपनी ने ये फैसला लिया है।

एएफपी के जर्मन डेली न्यूजपेपर स्टटगार्टर जेतुंग को दिए पोर्शे के एचआर चीफ एंड्रियास हैफनर के इंटरव्यू के हवाले से अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि हमें इलेक्ट्रोमोबिलिटी में हो रही देरी, चुनौतीपूर्ण जियो पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक कंडीशन्स जैसी परेशानियों का सामना करना है। इससे ये जानकारी मिलती है कि पोर्शे इस समय कई संकटों से जूझ रहा है। हालांकि, अपने इंटरव्यू में एंड्रियास ने इस बात पर भी जोर दिया है कि कोई भी संभावित कटौती जरूरी छंटनी के जरिए नहीं होगी।

टेम्पररी कॉन्ट्रेक्ट्स को जल्द करेगी खत्म

911 स्पोर्ट्स कार मॉडल बनाने वाली कंपनी पोर्शे में पूरी दुनिया के तकरीबन 42,000 लोग काम करते हैं। कंपनी ने पिछले साल जर्मनी में अस्थिर कॉन्ट्रेक्ट्स को खत्म करके कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना शुरू की थी, अब इस प्रोसेस को आगे बढ़ाया जाने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप: सरकार ने पहचाने 7 रणनीतिक क्षेत्र, विनिर्माण की मजबूती के लिए बजट में भारी आवंटन

Budget 2026: उद्योग जगत की मांग, निर्यात प्रोत्साहन और पूंजीगत खर्च में हो भारी बढ़ोतरी

Budget 2026: क्या इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी होगी सस्ती? टैक्स कटौती और सब्सिडी पर टिकी सबकी नजर

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Mobile Manufacturing हब, उत्पादन में छह गुना बढ़त

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

चीन में हो रही कारोबार की रफ्तार धीमी

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में पोर्शे की डिलीवरी में 3 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है, इसके पीछे की वजह चीन को बताया जा रहा हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में जर्मनी की कई बड़ी कंपनियां चीन में अपना मार्केट खो रही है। पोर्शे की चीन में की जाने वाली डिलीवरी के आंकड़े में 28 प्रतिशत तक की कमी आयी है। इसकी मुख्य वजह चीनी कंपनियों से कड़ा मुकाबला है, खास तौर पर जब बात इलेक्ट्रिक व्हीकल की आती है। इलेक्ट्रिक शिफ्ट में भारी इंवेस्टमेंट के बाद भी उन्हें इस दिशा में कम ही चेंजेस की उम्मीद की जा रही है। पोर्शे ने पिछले हफ्ते ये कहा था कि अपना प्रॉफिट बढ़ाने के लिए कंपनी कम्बस्चन इंजन और प्लग-इन हाइब्रिड वाले मॉडल ज्यादा बनाने पर जोर दे रही है।

Sports car maker porsche will lay off 1900 workers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2025 | 06:32 PM

Topics:  

  • Electric Vehicle In India
  • Manufacturing
  • Porsche Car

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.