Gold-Silver Price: नहीं थम रही गिरावट…ऑल-टाइम हाई से 1,70,335 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी फिसला
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट थमती हुई नजर नहीं आ रही है। बजट वाले दिन भारी गिरावट के बाद सोमवार को भी Gold-Silver क्रैश नजर आए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) थमने का नाम नहीं ले रही है। बजट वाले दिन भारी टूट के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं। एक तरफ 1 किलो चांदी की कीमत एक झटके में करीब 16,000 रुपये गिर गई, वहीं दूसरी ओर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव एमसीएक्स पर 4,000 रुपये से ज्यादा टूट गया।
इतना रह गया 1 किलो चांदी का भाव
चांदी की कीमतें पिछले सप्ताह गुरुवार को इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये के पार पहुंचने के बाद से लगातार क्रैश हो रही हैं। Budget 2026 वाले दिन रविवार को करीब 9 फीसदी से ज्यादा गिरने के बाद, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही चांदी और नीचे फिसल गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी तेज गिरावट और फिर हल्की रिकवरी के बाद 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को कारोबार खुलते ही यह 2,55,652 रुपये पर आ गई और कुछ ही मिनटों में 2,49,713 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई। यानी चांदी वायदा करीब 15,943 रुपये और सस्ती हो गई।
हाई से अब इतनी सस्ती हुई चांदी
पिछले कुछ दिनों में जिस रफ्तार से चांदी में तेजी देखी गई थी, उससे भी ज्यादा तेजी से अब इसमें गिरावट आई है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई बनाया था। इस स्तर से अब तक चांदी की कीमत करीब 1,70,335 रुपये गिर चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव, जानिए आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 3 दिन में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आए रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में भयंकर गिरावट, 7 महीने के निचले स्तर पर आए रेट, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स
सोने का भी कुछ ऐसा ही हाल
Silver Price Crash के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखी जा रही है। बजट वाले दिन सोना करीब 13,000 रुपये तक टूट गया था, हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी आई थी। रविवार को सोना 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही यह फिसलकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 4,432 रुपये सस्ता हो गया।
यह भी पढ़ें- Budget के बाद सोने-चांदी में निवेश करने पर कितना लगेगा टैक्स? यहां देखें पूरी डिटेल
हाई से अब कितना सस्ता हुआ सोना
सोने ने भी चांदी की तरह पिछले गुरुवार को अपना नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। उस दिन जोरदार तेजी के साथ गोल्ड रेट 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आई और अब तक यह करीब 49,775 रुपये सस्ता हो चुका है।
