Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Price: बाजार खुलते ही चांदी ने मारी छलांग, एक झटके में ₹5000 महंगी, सोने में ₹2000 की तेजी

Gold-Silver Rate Today: यूएस के टैरिफ फैसले और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने और चांदी की डिमांड में वृद्धि हुई है। इस माहौल में इनकी कीमतों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 23, 2026 | 09:59 AM

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Price Today 23 Feb: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सभी ट्रेड पार्टनर्स पर 15% टैरिफ लगाने के आदेश के बाद, बाजार में व्यापार को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। यह स्थिति सोने और चांदी की सुरक्षित निवेश के रूप में डिमांड बढ़ा सकती है, जैसा कि एशियाई बाजार में देखा गया है। 

निवेशक यूएस और ईरान के बीच बातचीत की संभावनाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, मिडल ईस्ट में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है और वे एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जिससे एक स्थिर समझौता नहीं हो पा रहा।

बाजार खुलते ही भागी चांदी

ग्लोबल संकेतों के बाद, आज सोने का रेट MCX पर ₹1,58,458 प्रति 10 ग्राम से खुला और कुछ ही मिनटों में ₹1,60,600 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। चांदी की कीमत ₹2,63,061 से खुला और ₹2,68,120 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। COMEX (कॉमेक्स) पर सोने का रेट भी एक अपसाइड गैप के साथ खुला और $5,198.41 प्रति औंस के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो शुक्रवार के बंद $5,080/औंस से करीब 2% ज्यादा था। इसी तरह, COMEX पर चांदी का रेट $87.753 प्रति औंस तक पहुंचा, जो पिछले बंद से 6% ज्यादा था।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में लगी आग, सिल्वर फिर 2.50 लाख के पार; जानें इस हफ्ते कितना बढ़ा भाव

Gold-Silver Rate Today: सोने में रिकॉर्ड तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट

बढ़ता लालच! ग्रीन एनर्जी सेक्टर का सबसे महंगा IPO, क्लीन मैक्स का मूल्य 10 हजार रुपये प्रति शेयर

सोने-चांदी की कीमतों पर जियोपॉलिटिक्स का असर

सोने और चांदी की कीमतों के बारे में SS वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंधा सचदेवा ने कहा कि व्यापार में अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल रिस्क और मैक्रोइकोनॉमिक फैक्टर सोने और चांदी के दामों को सपोर्ट करेंगे।

ग्लोबर मार्केट में सोने-चांदी का हाल

SEBI-रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि COMEX पर चांदी का रेट $70 से $88 प्रति औंस और सोने का रेट $4,850 से $5,200 प्रति औंस के बीच है। अगर सोना $5,200 से ऊपर जाता है, तो इसकी कीमत $5,500 तक पहुंच सकती है। हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढाव रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी: सेंसेक्स 83,000 के पार, निफ्टी में भी जोरदार उछाल; जानें आज की बड़ी हलचल

ग्लोबल ब्रोकरेज UBS ने 2026 के अंत तक सोने की कीमत $6,200 प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। इस तरह, ट्रेड में अनिश्चितता और ग्लोबल फैक्टर्स के कारण सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।  

Silver gold prices 23 feb market update silver up 5000 gold up 2000

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 09:44 AM

Topics:  

  • Busienss News
  • Gold price today
  • Gold-Silver Rate
  • MCX gold rate
  • Silver Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.