Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड लेवल से नीचे आने लगा सोना, चांदी का भी गिरा भाव; जानिएं अपने शहर का रेट

Gold-Silver Latest Rate: हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी त्योहारी मौसम, निवेशकों की बढ़ी हुई मांग और वैश्विक बाजार की अस्थिरता की वजह से बनी हुई थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है।
Gold And Silver Price Update Today
सोने और चांदी का भाव, (डिजाइन फोटो/नवभारत)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड तेजी से महंगा हुआ सोना-चांदी अब गिरावट की ओर बढ़ रहा है। आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूती के कारण भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोने का भाव 1,21,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव 1,21,508 रुपये की तुलना में 0.29 प्रतिशत सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत भी 0.47 प्रतिशत टूटकर 1,48,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बाजार के जानकारों का ऐसा मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट फेडरल रिजर्व की भविष्य की ब्याज दरों की अनिश्चितता और डॉलर के मजबूत होने के चलते आई है। डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक बाजार में सोना और चांदी अन्य मुद्रा धारकों के लिए महंगा हो गया, जिससे मांग पर असर पड़ा है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई ₹1,23,280 ₹1,13,000
मुंबई ₹1,22,680 ₹1,12,450
दिल्ली ₹1,22,830 ₹1,12,600
कोलकाता ₹1,22,680 ₹1,12,450
बैंगलोर ₹1,22,680 ₹1,12,450
हैदराबाद ₹1,22,680 ₹1,12,450
केरल ₹1,22,680 ₹1,12,450
पुणे ₹1,22,680 ₹1,12,450
अहमदाबाद ₹1,22,730 ₹1,12,500

क्यों घट रहा है सोने-चांदी का भाव?

हाल ही में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी त्योहारी मौसम, निवेशकों की बढ़ी हुई मांग और वैश्विक बाजार की अस्थिरता की वजह से बनी हुई थी। लेकिन अब स्थिति बदल रही है। कुल मिलाकर डॉलर की मजबूती, मंहगाई के असर और निवेशकों की बिकवाली के कारण सोना-चांदी के बाजार में हल्का दबाव महसूस किया गया।

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com