Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर मार्केट में रेड अलर्ट! औंधे मुंह गिरा निफ्टी और सेंसेक्स; ऑटो-बैंकिंग सेक्टर का बुरा हाल

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में महीने के आखिरी में बड़ी गिरावट के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार के लिए खुले।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Oct 30, 2025 | 11:08 AM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Today Update: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार, 30 अक्टूबर को बड़ी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार के लिए खुले। बीएसई सेंसेक्स सुबह 10:37 बजे 360.75 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,636.38 पर कारोबर कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 124.10 अंक या 0.48 प्रतिशत टूटकर 25,929.80 पर आ गया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में गिरावट नजर आ रही है। ये तीनों इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बीएसई ऑटो 223 अंकों से अधिक टूटकर 56,944 अंकों के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां मारुति टॉप पर बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर में भी आज गिरावट का सिलसिला जारी है। यह इंडेक्स 213 अंक लुढ़कर कारोबार कर रहा है। फेडरल बैंक टॉप पर नजर आ रही है।

आज के टॉप गेनर्स

  • एल एंड टी
  • मारुति
  • एसबीआई
  • अडानी पोर्ट्स
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

आज के टॉप लूजर्स

  • पावरग्रीड
  • भारतीय एयरटेल
  • सनफॉर्मा
  • टेक महिंद्रा
  • इटर्नल

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

सुबह ग्लोबल बाजारों से थोड़े मिले-जुले संकेत आ रहे थे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25% (चौथाई फीसदी) की कटौती की, जिससे दरें अब 3.75%-4.00% के दायरे में आ गई हैं। हालांकि, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने अगली बैठक में और रेट कट की संभावना पर संदेह जताया, जिससे निवेशकों की उत्साह पर थोड़ा ब्रेक लग गया।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में ऐतिहासिक उछाल, सोना 1.61 और चांदी 2.78 लाख के पार, जानें ताजा भाव

Share Market: ट्रंप के शांति संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 809 अंक उछला, तेल की कीमतों में गिरावट

बाजार में कोहराम के बीच SEBI चीफ की बड़ी सलाह, घबराहट में न बेचें अपने शेयर; समझें क्यों जरूरी है धैर्य

72 करोड़ लोगों बड़ी राहत! अब मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म, वित्त मंत्री ने पेनाल्टी हटाने का किया बड़ा ऐलान

हाई के बाद फिसला यूएस शेयर बाजार

फेड ने साथ ही दिसंबर से लिक्विडिटी टाइटनिंग (बॉन्ड सेलिंग प्रोग्राम) को बंद करने की घोषणा की है ताकि सिस्टम में कैश फ्लो बढ़ाया जा सके। इस ऐलान से शुरुआती सत्र में अमेरिकी बाजारों में तेज उछाल आया, लेकिन अंत तक भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजारों ने कल इंट्राडे में हाई बनाया, लेकिन फिर वहां से फिसल गए।

डाओ जोन्स इंट्रा-डे ट्रेडिंग में नई लाइफ हाई से करीब 400 अंक फिसल गया और 75 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 130 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 ने भी नया शिखर छुआ, लेकिन आखिर में सपाट स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: 5 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी Nvidia, कभी बर्तन धोते थे CEO जेन्सेन हुआंग

विदेशी निवेशकों की चाल

बीते सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में ₹2,540 करोड़ की बिकवाली की और कुल मिलाकर ₹2,929 करोड़ का नेट आउटफ्लो दर्ज किया। इसके उलट, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 44वें दिन खरीदारी जारी रखी और ₹5,700 करोड़ की बड़ी रकम बाजार में लगाई।

Share market update today 30th october sensex fall by 375 points nifty decline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 10:47 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.