Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हफ्ते के आखिरी दिन सहमा बाजार, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट, निफ्टी 100 अंक लुढ़का

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई। जहां सेसेंक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में कारोबार के लिए खुले। टीसीएस और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jul 11, 2025 | 10:19 AM

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, (11 जुलाई) को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 360 अंकों की गिरावट पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 100 अंक नीचे लुढ़क कर ट्रेड के लिए खुला। बैंक निफ्टी में सपाट ट्रेडिंग हो रही थी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो यहां आईटी स्टॉक्स में गिरावट दिख रही थी। टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व अन्य के शेयर भी नुकसान में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने 221.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टीसीएस के तिमाही नतीजे जारी

कमजोर संकेत का सबसे बड़ा ट्रिगर तिमाही नतीजों की शुरुआत है। बीते दिन टाटा ग्रुप की स्वामित्तव वाली TCS ने अपने नतीजे जारी किए थे। पहली तिमाही में TCS और Tata Elxsi ने आय और मुनाफे में गिरावट के साथ कमजोर नतीजे पेश किए थे। इससे इन्फोसिस और विप्रो के ADR 4 से 5 प्रतिशत की टूटे थे। ऐसे आज IT शेयरों पर असर दिखेगा। वहीं, आज सुबह GIFT निफ्टी 150 अंक गिरकर 25300 के नीचे था। डाओ फ्यूचर्स में 200 अंकों की गिरावट थी।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, कनाडा पर 35% टैक्स का किया ऐलान

शेयर बाजार में गिरावट के संकेत

शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्नीकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा है कि निचले स्तर पर सपोर्ट जोन 25,250-25,200 के रेंज में है, जबकि ऊपरी स्तर पर रेसिस्टेंस लेवल 25,400 और 25,500 पर हैं। अगर गिफ्ट निफ्टी की बात करें, तो यह 25,277 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 144 अंकों की गिरावट को दर्शाता है। इससे आज शेयर बाजार के नेगेटिव शुरुआत होने की ओर इशारा मिल रहे हैं।

Share market update today 11th july sensex fall by 360 points nifty also decline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 09:58 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

सम्बंधित ख़बरें

1

एक झटके में ‘कंगाल’ हुए निवेशक! ₹50,000 करोड़ गिरा ITC का मार्केट कैप; बजट के फैसले ने बिगाड़ा खेल

2

मजबूत डिमांड, रिकॉर्ड टैक्स! दिसंबर में 6.1% बढ़ा GST कलेक्शन; मंदी की आहट के बीच भारत की बड़ी जीत

3

डेडलाइन खत्म! 70 लाख लोगों ने नहीं भरा ITR, अब भी है एक आखिरी मौका; जानें क्या है यह नियम

4

साल के पहले दिन शेयर बाजार में सुस्ती, लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी गिरावट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.