शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, लाल निशान में खुले सेंसेक्स-निफ्टी; तेजी में जोमैटो का स्टॉक
Share Market: घरेलू शेयर बाजार में लगातार जारी तेजी के बीच आज गुरुवार को सुस्ती देखने को मिल रही है। जहां बाजार को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले।
- Written By: मनोज आर्या
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार, 11 सितंबर को बड़ी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान में खुले। ट्रेड शुरू करते ही बीएसई सेंसेक्स 42.04 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,383.11 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 14.70 अंक 0.06 प्रतिशत टूटकर 24,958.40 पर पहुंच गया।
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में तेजी देखने को मिल रही है। ये तीनों इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, ऑटो सेक्टर में हल्की तेजी बनी हुई है, हालांकि यह कभी भी लाल निशान में जा सकता है। बैंकिंग इंडेक्स में भी बढ़त बना हुआ है और यह इंडेक्स 55 अंक से अधिक के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। इस सेक्टर में यह बैंक टॉप बना हुआ है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक दूसरे नंबर पर है।
आज के टॉप गेनर्स
- अडानी पोर्ट्स
- इटर्नल
- एनटीपीसी
- भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
- सनफॉर्मा
आज के टॉप लूजर्स
- इन्फोसिस
- टेक महिंद्रा
- कोटक बैंक
- अल्ट्रा सीमेंट
- ट्रेंट
अमेरिकी बाजार में बीते दिन नया रिकॉर्ड
अमेरिकी बाजारों ने बीते दिन यानी की बुधवार को फिर से नया रिकॉर्ड दर्ज किया। नैस्डैक और एस एंड पी-500 ने इंट्राडे में अपना अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ और रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुए। हालांकि, इस तेजी के बीच डाओ जोन्स में 220 अंकों की गिरावट भी देखने को मिली। इस बीच, अमेरिका की होलसेल महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा नीचे आए हैं। इसके बाद, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि महंगाई बिल्कुल भी नहीं है और पॉवेल को तुरंत ब्याज दरों में बड़ी कटौती करनी चाहिए। यह बयान बाजार में हलचल मचा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें: नेपाल में 20% लोगों के पास आधी से अधिक संपत्ति, गरीबी-बेरोजगारी की चिंगारी से फैली तख्तापलट की आग
आज बाजार का रूख मोड़ सकते हैं ये अहम इवेंट्स
बता दें कि 3 साल के बाद आज इंफोसिस कंपनी का बोर्ड बायबैक पर फैसला लेगा। यह खबर स्टॉक में बड़ी हलचल मचा सकती है। वहीं, टेगा इंडस्ट्रीज (Tega Industries) और अपोलो फंड्स मिलकर माइनिंग से जुड़ी अमेरिकन कंपनी Molycop का अधिग्रहण करने जा रहे हैं। यह डील करीब 13,000 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगा। इन सब घटनाओं और आंकड़ों के बीच, आज बाजार की दिशा तय करने में आज शाम आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़े भी अहम भूमिका निभाएंगे।
