शुरुआती कारोबार में उठा रुपया, 8 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर
- Written By: अक्सा अंसारी
कारोबार में उठा रुपया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: विदेशी बाजार (Foreign Market) में अमेरिकी मुद्रा (US Currency) के कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया (Rupee) आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर (US Dollar) के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.01 प्रति डॉलर पर खुला।
इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.07 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.03 पर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
Dollar vs Yuan: अमेरिकी डॉलर पर भारी पड़ी चीनी करेंसी, 3 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ‘युआन’
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के लिए बड़ी खुशखबरी…डॉलर पर होगा राष्ट्रपति का सिग्नेचर, टूटी 165 साल पुरानी परंपरा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 141.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(एजेंसी)
