Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धनतेरस के एक दिन पहले मां लक्ष्मी हुई शेयर बाजार पर मेहरबान, मार्केट में छायी हरियाली

दिवाली से पहले शेयर बाजार के हालात में सुधार आने की उम्मीद जा रही है। त्योहारी हफ्ते के पहले दिन बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखने को मिल रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 28, 2024 | 11:13 AM

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई : दिवाली का त्योहार पूरे देश में जल्द ही दस्तक देने को तैयार है। धनतेरस से एक दिन पहले शेयर बाजार की चाल बदलती हुई नजर आ रही है। हफ्ते के पहले दिन घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में शुरूआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। निवेशक ये उम्मीद कर रहे है कि दिवाली वाले हफ्ते में बाजार के हालात में सुधार दिखायी दे सकता है।

आज शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 462.45 अंक की बढ़त के साथ 79,864.74 अंक के स्तर पर पहुंच गया है और साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 112.1 अंक चढ़कर 24,292.90 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सम्बंधित ख़बरें

13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक

इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक

Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान

Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में करीब 3 प्रतिशत की तेजी आयी है। भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक,एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी मुनाफे में रहे। जेएसडब्ल्यू स्टील, , पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट 225 फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

रुपये में आयी गिरावट

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.08 पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 1 पैसे की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.08 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.54 पर रहा। विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1 पैसे की बढ़त के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

इस कीमत के शेयर खरीदे

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 4.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,036.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 4,159.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें :- ICICI बैंक के तिमाही नतीजे आए सामने, कारोबार में हुई बढ़त

Share market update for october 28

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 10:23 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.