Share Market : औंधे मुंह गिरे HDFC Bank और RVNL के शेयर, शेयर बाजार पर फिर से छाएं संकट के बादल
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरूआत के दौरान मार्केट की 936 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करना शुरू किया। हालांकि प्री ओपनिंग सेशन में 1391 शेयरों की शुरूआत हरे निशान के साथ हुई थी।
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : इंडियन शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। हफ्ते के चौथे दिन भी बाजार पर संकट के बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी जा रही है। बाजार के खुलते ही बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 300 अंकों से भी ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 100 अंकों का गोता लगा रहा है। इसी सिलसिले में शुरूआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक और आरवीएनएल के शेयरों में भारी गिरावट आयी है।
गिरावट के साथ खुलने वाले सेंसेक्स और निफ्टी के मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच इंडियन शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्स गुरूवार को भी लाल निशान के साथ खुले हैं। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 75,939.18 के स्तर से करीब 300 अंकों से ज्यादा टूटकर 75,672 अंक पर खुला है और इसके बाद इसमें तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 380 अंक नीचे फिसलकर 75,672 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
उभरने में असफल
सेंसेक्स की तरह की एनएसई का निफ्टी भी गिरावट के दौर से उभरने में असफल साबित हो रहा है। गुरूवार को भी एनएसई का ये सूचकांक अपने पिछले बंद 22,932.90 के स्तर से तकरीबन 100 अंक से ज्यादा से टूटकर 22,821.10 पर खुला और फिर नीचे फिसलकर 22,813 तक आ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
ट्रंप के एक फैसले से बदला बाजार का मिजाज…सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी तेजी, 6 प्रतिशत फिसला कच्चा तेल
FII बिकवाल, शेयर बाजार में लंबी तेजी मुश्किल! इस साल 26 बिलियन डॉलर की भारी निकासी
3 अगस्त से बदल जाएगी Share Market की टाइमिंग! F&O ट्रेडिंग और क्लोजिंग में बड़ा बदलाव, निवेशकों पर क्या असर?
बिजनेस की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
लाल निशान पर शुरू हुए ये शेयर
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरूआत के दौरान मार्केट की 936 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करना शुरू किया। हालांकि प्री ओपनिंग सेशन में 1391 शेयरों की शुरूआत हरे निशान के साथ हुई थी। इतना ही नहीं 145 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जिनकी स्थिति में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, सिप्ला, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में उछाल देखने के लिए मिला है। इसके अलावा आईटीसी, एम एंड एम, मारुति सुजुकी, सन फॉर्मा, एचडीएफसी बैंक और विप्रो के शेयर गिरावट के साथ खुले थे।
