-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update For 29 October
धनतेरस के दिन भी ठप्प पड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी टूटे
- Written By: अपूर्वा नायक
दिवाली के पहले से ही शेयर बाजार से अच्छे संकेत नहीं मिल रहे है। आज धनतेरस के मौके पर भी घरेलू बाजार में टूट देखी गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

शेयर मार्केट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : धनतेरस वाले दिन भी शेयर बाजार की हालत काफी दयनीय परिस्थिति में नजर आ रही है। लगातार पूंजी बाजारों में विदेशी कोषों की निकासी से शुरूआती कारोबार में घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.24 अंक की गिरावट के साथ 79,682.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं एनएसई निफ्टी 86.55 अंक फिसलकर 24,252.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और मजबूत डॉलर से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.08 पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 84.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।
लिस्टेड कंपनियों का हाल
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयरों को भी नुकसान हुआ है। लार्सन एंड टूब्रो, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे।
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
ये भी पढ़ें :- एयरटेल की कमान संभालेंगे ये चेहरे, चेयरमैन और सीईओ पद की मिली जिम्मेदारी
इस भाव पर बंद हुआ रुपया
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.33 पर रहा।
एशियाई बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
इस कीमत के शेयर बेचे
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,228.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 1 पैसे कमजोर होकर 84.08 प्रति डॉलर पर आ गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market update for 29 october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














