Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 दिनों की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर खुला शेयर मार्केट, रुपये की खराब शुरूआत

मंगलवार को शेयर मार्केट का कारोबार हरे निशान पर खुला हैं। पिछले 2 कारोबारी सेशन में गिरावट आने के बाद आज घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज हुई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 20, 2025 | 10:35 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पिछले 2 दिनों में शेयर मार्केट के शुरूआती कारोबार में गिरावट देखने के लिए मिली थी। हालांकि हल्की गिरावट के बाद ये सूचकांक अपनी चाल बदलते हुए भी देखे गए थे। मंगलवार के शुरूआती कारोबार में बाजार में तेजी आयी है। घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखी जा रही है। साथ ही मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होकर नीचे गिर गया है।

आज प्री ओपनिंग सेशन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 191 अंक चढ़कर 82,250.42 अंक पर पहुंच गया है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 64.9 अंक की बढ़त के साथ 25,010.35 अंक ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और नेस्ले के शेयरों को नुकसान हो गया है। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। ज्यादातर अमेरिकी बाजार सोमवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: ट्रंप की टैरिफ कटौती से शेयर बाजार में तूफान, सेंसेक्स में 2500 अंक तो निफ्टी में 700 की तेजी

Share Market: शेयर मार्केट में लौटी तूफानी तेजी, 943 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; इन स्टॉक्स से मचाया धमाल

शेयर बाजार में लौटी हरियाली: बजट की भारी गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स-निफ्टी, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Budget 2026: बजट में निर्मला सीतारमण के वो ऐलान, जिससे औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार; 8,00,00,00,00,000 हुए स्वाहा

मंगलवार के दिन के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में भारतीय रुपये में गिरावट देखने के लिए मिल रही है। आज रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे कमजोर होकर 85.55 प्रति डॉलर पर आ गया है। आज प्री ओपनिंग सेशन में अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया 13 पैसे कमजोर होकर 85.55 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया 85.47 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 85.55 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट को दिखाता है। भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.42 पर बंद हुआ। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.36 पर रहा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए आयी गुड न्यूज! आपकी सैलरी में होगा इजाफा

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 525.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market update for 20 may 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 10:35 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.