Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हफ्ते के पहले दिन प्री ओपनिंग मार्केट में उछाल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के जारी होगें नतीजे

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली है। इन नतीजों के सामने आने से पहले शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में तेज उछाल दिखायी पड़ रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 14, 2024 | 11:01 AM

शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : सोमवार को शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले ही दिन प्री ओपनिंग मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेजी के संकेत है। आज के शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त दिखायी दे रही है और एनएसई के निफ्टी में आज के 50 अंक से ज्यादा की बढ़त दिखायी दी है। साथ ही मुद्रा विनिमय बाजार में भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भी तेजी देखी जा सकती है।

सोमवार के शुरूआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स 236.13 अंक की बढ़त के साथ 81,617.49 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 72.50 अंक चढ़कर 25,036.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में प्रमुख रूप से लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक,अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और इन्फोसिस मुनाफे में रहीं। वहीं घाटे में रहने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड प्रमुख कंपनियां रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा और 25556 पर निफ्टी की मजबूत शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार: सेंसेक्स 1,119 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,400 पर, IT शेयरों ने बढ़ाई चिंता

CleanMax IPO: फंडों ने लगाए निवेशकों के करोड़ों रुपये दांव पर

Share Market Crash: आज भारतीय शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 836 और निफ्टी 235 अंक टूटा

ऑल टाइम लोएस्ट लेवल

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने ऑल टाइम लोएस्ट लेवल से उबरकर 5 पैसे मजबूत होकर 84.05 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपये में यह गिरावट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर के मजबूत होने से बाजार में रिस्क कम होने की धारणा के कारण यह गिरावट दर्ज की गई थी।

लोकल करेंसी निचले स्तर पर

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी का काफी अधिक बहिर्गमन हुआ है और कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसकी वजह अमेरिकी उत्पादन पर तूफान मिल्टन का प्रभाव और पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच तनाव है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के हस्तक्षेप और रिकॉर्ड उच्च भंडार के कारण लोकल करेंसी को निचले स्तरों पर समर्थन मिला है।

डॉलर का कारोबार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 84.06 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों यह 84.05 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 5 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 84.10 पर बंद हुआ था।

इस कीमत के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने शुक्रवार को 4,162.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई ने 3,730.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट 225 फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए थे। ग्लोबल तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.09 प्रतिशत गिरकर 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ये भी पढ़ें :-  MSME सेक्टर के लिए SBI ने तैयार किया मास्टरप्लान, जानें क्या है खास

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share market update for 14 october

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2024 | 10:17 AM

Topics:  

  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.