Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे

India Household Income: आंकड़ों के अनुसार, पांच साल में छोटे शहरों से एसआईपी से म्यूचुअल फंड में निवेश 263 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधी के दौरान यह 96.08 हजार करोड़ से 3.49 लाख करोड़ हो गया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 13, 2026 | 12:33 PM

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Household Income Growth: कोरोना काल के दौरान देश में कम इनकम वाले लोगों की एक बड़ी आबादी थी। हालांकि, पिछले पांच सालों में यह काफी तेजी से मिडिल क्लास और हाई इनकम की कैटेगरी में शामिल हुए हैं। अगर आय में ऐसी ही तेजी बनी रही तो 2031 तक देश में हर पांच में से दो परिवारों की सालाना इनकम 8 लाख रुपये से ऊपर होगी। ऐसे परिवारों की हिस्सेदारी 2026 के 34.38 प्रतिशत से बढ़कर 2031 तक 42.74 प्रतिशत हो सकती है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने आईपीओ के लिए जारी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में डेटा सामने रखे हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी हाई इनकम और अपर मिडिल क्लास में होगी। इससे प्रीमियम कंज्यूमर गुड्स, घर, कार इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश की मांग बढ़ेगी।

2021-26 के बीच प्रति व्यक्ति आय

आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से 2026 के बीच प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (Gross National Income per capita) 1.45 लाख से बढ़कर 2.40 रुपये हो गई। देश के टॉप-30 शहरों के बाहर के शहरों में म्यूचुअल फंड का निवेश पांच वर्षों में 5.36 लाख करोड़ रुपये से 160 प्रतिशत बढ़कर 13.89 लाख करोड़ हो गया। कुल निवेश में हिस्सेदारी 17.06 प्रतिशत से बढ़कर 18.06 प्रतिशत हो गई। यानी छोटे शहरों में भी बचत, निवेश और उपभोग क्षमता तेजी से बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

चहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1

Share Market: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Gold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव

Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!

3 लाख से कम कमाने वाले 9% घटे

आय वर्ग 2021 2026 2031*
3 लाख से कम 42.99% 34.10% 25.86%
3-8 लाख 30.57% 31.52% 31.40%
8-10 लाख 16.88% 21.20% 25.86%
10 लाख+ 9.55% 13.18% 16.89%

10% वयस्क आबादी के पास 65% संपत्ति

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 से 2026 के बीच 3 लाख रुपये से आय वाले परिवारों की संख्या करीब 43 फीसदी घटकर 34 प्रतिशत रह गई है। अगले पांच सालों में यह घटकर 26 प्रतिशत हो सकती है। वहीं, 3 से 8 लाख रुपये कमाने वाले पिछले 5 साल में मामूली बढ़े, अगले 5 साल में मामूली घटेगें। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, 10 प्रतिशत वयस्क आबादी के पास देश की 65 प्रतिशत संपत्ति है। ऐसे लोगों की आबादी 14.64 करोड़ है।

यह भी पढ़ें: Share Market: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

263% बढ़ा एसआईपी से निवेश

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पांच साल में छोटे शहरों से एसआईपी से म्यूचुअल फंड में निवेश 263 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधी के दौरान यह 96.08 हजार करोड़ से 3.49 लाख करोड़ हो गया। मार्च 2026 तक डीपीआईआटी से मान्यता प्राप्त 2.23 लाख से अधिक स्टार्टअप देश में आपरेशनल हैं। इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा टियर-2, टियर-3 शहरों से हैं। शेयर बाजार में यूनिक निवेशकों की संख्या 13.9 करोड़ होग गई है। यानी देश की 13.45 प्रतिशत आबादी शेयर से जुड़ चुकी है।

India household income in 5 years 2 of 5 families will earn over 8 lakh annually

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 12:33 PM

Topics:  

  • Business News
  • Share Market
  • Today Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.