Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन हरियाली, 415 अंक चढ़ा सेंसेक्स; देखें ये स्टॉक्स

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे आज बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी 21 पैसे मजबूत होकर 85.87 पर कारोबार कर रहा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 26, 2025 | 10:41 AM

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार, (26 जून) को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 64.35 अंक की बढ़त के साथ 25,309.10 अंक पर रहा। बाद में सेंसेक्स 415.98 अंक की बढ़त के साथ 83,171.49 अंक पर जबकि निफ्टी 115.50 अंक चढ़कर 25,359.45 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, इटर्नल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों को हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,427.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,372.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षित या बेरोजगार भारत? 10 में से 7 ग्रेजुएट दर-दर भटकने को मजबूर; आंकड़ों में खुला बेरोजगारी का खौफनाक सच

Forbes List 2026: न शाहरुख…न टॉम क्रूज, इस फिल्ममेकर के पास है सबसे ज्यादा पैसा; देखें टॉप 10 रईसों की लिस्ट

लाल निशान में डूबा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट; निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ साफ

बाजार में हाहाकार के बीच वॉरेन बफे की सलाह, ‘जब सब डर रहे हों, तब…’, जानें निवेश की सीक्रेट स्ट्रैटेजी

डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत हुआ रुपया

वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे मजबूत होकर 85.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय इकाई में तेज बढ़त को रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.91 पर खुला। फिर 85.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 86.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

केवल व्यापार ही नहीं, कई मामलों में भारत के लिए खास है पश्चिम एशिया

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 97.41 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Share market todya update 26 june sensex rise by 215 points nifty also on high

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 10:41 AM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.