Share Market Outlook: लाल निशान में डूबेगा सेंसेक्स...या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?

Share Market: मौजूदा समय में कच्चा तेल 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। बीते एक महीने में इसमें 34% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में कच्चे तेल की चाल पर निवेशकों की निगाहें बनी रहेंगी।
share market outlook 24th may
शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो/नवभारत)
Published on
Updated on

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। आरबीआई मौद्रिक नीति, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। ब्याज दरों की समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समिति (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक 6-8 अप्रैल के बीच प्रस्तावित है। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं, जिससे महंगाई को लेकर दुनियाभर में चिंताएं बढ़ रही हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध भी शेयर बाजार के लिए अगले हफ्ते एक अहम फैक्टर होगा, क्योंकि युद्ध का प्रभाव अब दुनिया की आपूर्ति श्रृंख्लाओं पर दिखाई देने लगा है। ऐसे में इस युद्ध से जुड़े अपटेड आने वाले हफ्ते में शेयर बाजार के लिए अहम होंगे।

109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कच्चा तेल

मौजूदा समय में कच्चा तेल 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। बीते एक महीने में इसमें 34 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आने वाले हफ्ते में कच्चे तेल की चाल पर निवेशकों की निगाहें बनी रहेंगी। बीते हफ्ते शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,953.90 अंक या 2.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,319.55 और निफ्टी 593.35 अंक या 2.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,713 पर बंद हुआ। यह लगातार छठवां हफ्ता था, जब शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।

हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी मेटल

सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक (5.21 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (4.06 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (4.04 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (3.87 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (3.84 प्रतिशत), निफ्टी प्राइवेट बैंक (3.27 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (2.90 प्रतिशत) और निफ्टी रियल्टी (2.89 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे। इस दौरान केवल निफ्टी आईटी (2.60 प्रतिशत) और निफ्टी मेटल (1.01 प्रतिशत) ही हरे निशान में बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246.05 अंक या 1.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,650.50 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,654 अंक या 2.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,677.05 पर बंद हुआ।

अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्ते में भी शेयर बाजार (Share Market) में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर टिकी हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार,अगर तनाव कम होता है तो कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और करेंसी में स्थिरता देखने को मिल सकती है, जिससे बाजार को राहत मिलेगी। वहीं अगर तनाव बढ़ता है, तो विदेशी निवेश पर दबाव बना रहेगा और बाजार में कमजोरी जारी रह सकती है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड की कीमतें 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com