Diwali Muhurat Trading: दीवाली पर इस दिन होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी की टाइमिंग; नोट करें शेड्यूल

Diwali Muhurat Trading: एक्सचेंज की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि इसमें दोपहर 2:05 से 2:20 तक का 15 मिनट का प्री ओपन सेशन होगा। इसके बाद दोपहर 2:20 से 3:30 तक का सामान्य ट्रेडिंग होगी।
share market diwali muhurat trading timing declare
शेयर मार्केट मुहूर्त ट्रेडिंग(सोर्स- IANS)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Diwali Muhurat Trading Timing: भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के अवसर पर रखा जाने वाला विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी दोनों एक्सचेंज- बीएसई और एनएसई की ओर से सोमवार को दी गई है।

एक्सचेंज की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि इसमें दोपहर 2:05 से 2:20 तक का 15 मिनट का प्री ओपन सेशन होगा। इसके बाद दोपहर 2:20 से 3:30 तक का सामान्य ट्रेडिंग होगी। इसमें सीएएस के तहत आने वाली सिक्योरिटीज का क्लोजिंग टाइम दोपहर 3:15 बजे रखा गया है।

दिवाली पर नहीं होगी रेगुलर ट्रेडिंग

इस विशेष सत्र में कई सेगमेंट शामिल होंगे, जिनमें कैपिटल मार्केट (इक्विटी), इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स शामिल हैं। इस दौरान होने वाले सभी ट्रेड के लिए स्टैंडर्ड सेटलमेंट और मार्केट इंटीग्रिटी प्रोटोकॉल लागू रहेंगे। दीपावाली के दिन बाकी समय के लिए रेगुलर ट्रेडिंग बंद रहेगी और अगले ट्रेडिंग सत्र से कामकाज पूरी तरह से फिर से शुरू हो जाएगा।

share market diwali muhurat trading timing declare
Share Market Outlook: अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल

हर साल दीपावली के अवसर पर नए संवत (हिंदू नवर्ष) की शुरुआत होती है। इस दौरान निवेश को शुभ माना जाता है, जिसके चलते एक्सचेंजों की ओर से एक घंटे से विशेष सत्र आयोजित किया जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है।

मुहुर्त ट्रेडिंग निवेशकों के लिए क्यों खास?

शेयर बाजार के निवेशक इसे एक शुभ अवसर मानते हैं, जिसका उपयोग वे नए निवेश करने, ब्लू-चिप शेयरों को खरीदने और आने वाले वर्ष में समृद्धि व आर्थिक विकास के लिए नए खाते खोलने के लिए करते हैं। आमतौर पर इस विशेष सत्र को दीपावली के दिन शाम को आयोजित किया जाता है, लेकिन 2025 से इसे दोपहर को रखा जाने लगा है।

share market diwali muhurat trading timing declare
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा तो निफ्टी सपाट; कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

पिछला मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र सकारात्मक रहा था। इस दौरान सेंसेक्स की शुरुआत 84,484.67 पर हुई, दिन के दौरान 84,665.44 का हाई बनाया और अंत में 62.97 अंक की तेजी के साथ 84,426.34 पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी की शुरुआत 25,901.20 पर हुई, दिन के दौरान 25,934.35 के उच्चतम स्तर को छुआ और 25.45 अंक की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ।

Navbharat Live
navbharatlive.com